Patna Fire News : Bihar News में खबर Patna के Pal Hotel में लगी आग से जुड़ी हुई। आगलगी की इस भीषण घटना की असली वजह जान आप हैरान रह जाएंगे।
Bihar News : Pal Hotel बन गया Burning Hotel
राजधानी पटना के पटना जंक्शन स्थित पाल होटल (Pal Hotel Patna) धू-धू कर जल रहा है। एक के बाद एक दर्जनों सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज से लोग कांप उठे हैं। पाल होटल के समीप स्थित कई बिल्डिंग में आग लग गई है। दर्जनों गाड़ियां जलकर राख हो गई है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई। लेकिन आग की लपटें इतनी तेज हैं कि अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग में कई लोगों के झुलसने की भी सूचना है। हालांकि, फिलहाल आधिकारिक तौर पर यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने लोग जख्मी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में आग से मौत की बात भी कही जा रही है। लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
Patna : पानी से लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फस गए लोग
पाल होटल में लगी आग को लेकर हमने प्रयक्षदर्शी से बात की। प्रयक्षदर्शी ने जो खुलासे किए हैं वे चौंकाने वाले हैं। प्रयक्षदर्शी ने बताया कि पाल होटल के ग्राउंड फ्लोर पर खाना बन रहा था। इस दौरान कड़ाही में घी को गर्म किया जा रहा था। तभी गलती से खौलते घी में पानी गिर जाने के कारण कढ़ाई में आग लग गई। देखते ही देखते आग से कई सिलेंडर ब्लास्ट कर गए। चूंकि आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, लिहाजा लोग भाग कर ऊपर के फ्लोर पर चले गए। लेकिन आग बेकाबू हो गई और देखते ही देखते हर फ्लोर पर आग धधकने लगी। वहां मौजूद लोगों ने होटल की छत पर जाकर जान बचाने की कोशिश की। आग और धुएं का गुब्बार इतना तेज था कि लोग सांस भी नहीं ले पा रहे थे। प्रयक्षदर्शी का कहना है कि कुछ लोग जान बचाने के लिए छत से नीचे भी कूद गए। हालांकि प्रशासन की ओर से फिलहाल यह साफ नहीं किया गया है कि इस घटना में कितने लोग घायल हुए हैं।