Bihar News में आत्महत्या से जुड़ी ऐसी खबर जो आपको विचलित कर देगी। पति की लाश फंदे से झूलती मिली तो पत्नी ने भी वहीं दे दी अपनी जान।
Patna में पुल के समीप फंदे से झूलती मिली पति-पत्नी की लाश
राजधानी पटना में पति-पत्नी की।लाश फंदे से झूलती मिली है। दोनों की लाश गांव के बाहर एक पुल के समीप फंदे से लटक रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अबतक की तफ्तीश में दोनों के आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
फतुहा में घटना के बाद मची सनसनी
पटना में सड़क के किनारे सत्तू बेचने वाले पति-पत्नी ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना फतुहा थाना इलाके की है। पुलिस ने दोनों शव को गांव के बाहर एक पुल से झूल रहे अवस्था से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा है। पति-पत्नी का शव किशमीरिया गांव के बाहर एक पुल के पास फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया है। दोनों मृतक पति-पत्नी की पहचान काजी बीघा निवासी आभा देवी एवं पिंटू कुमार के रूप में हुई है।
ठेला पर सत्तू बेचकर चलता था परिवार, बच्चा नहीं होने से थे परेशान
काजीबीघा निवासी पिंटू कुमार गांव के नजदीक ठेला लगाकर सत्तू बेचने का काम करते थे। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों को शादी के वर्षों बाद भी कोई बच्चा नहीं था। इसे लेकर भी दोनों पति-पत्नी परेशान रहते थे। अक्सर छोटी-मोटी बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था।
पति की लाश देख पत्नी ने भी की आत्महत्या : पुलिस
फतुहा थाना प्रभारी ने बताया कि आपसी पारिवारिक विवाद को लेकर पहले पिंटू कुमार (35 वर्ष) ने कश्मीरा गांव में एक पुल से झूल कर आत्महत्या कर लिया। जैसे ही इसकी सूचना पत्नी आभा देवी (28 वर्ष) को लगी, वह अपने पति पिंटू कुमार को खोजते हुए मौके पर पहुंची। पति की लाश देख पत्नी ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है।