Lok Sabha Election 2024 : पहले चरण की 102 सीटों पर वोट आज; बिहार में 15 विधानसभा सीटों पर चार बजे तक ही मतदान

रिपब्लिकन न्यूज़, सेंट्रल डेस्क

by Editor One

Lok Sabha Election 2024 : बिहार समेत देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर मतदाता अपनी पसंद को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में लॉक करेंगे। यह लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान है।

Bihar News : पहले चरण में एक सांसद, एक राज्यसभा सदस्य, एक पूर्व मुख्यमंत्री, एक विधायक सहित 38 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

Lok Sabha Election Voting Time : प्रधानमंत्री चुनने का समय आया

आखिर वक्त आ गया। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के जरिए देश को अगले पांच साल के लिए प्रधानमंत्री चुनना (India PM Election) है। इसके लिए अपने लोकसभा (Lok Sabha) क्षेत्र से वह सांसद चुनकर भेजना है, जो अपने बीच से आपकी पसंद का प्रधानमंत्री चुनकर देश (India) को उसकी बागडोर सौंपे। इसलिए, सबसे पहली बात यह कि मतदान (Vote) करने के लिए जरूर जाएं। बिहार की चार लोकसभा सीटों के साथ देश के 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर शुक्रवार को वोट पड़ रहे हैं। पहले चरण में बिहार के 38 सहित देशभर के 1625 प्रत्याशियों का भाग्य इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में बंद हो जाएगा। फिर 4 जून को मतगणना (Vote Counting) के समय सभी सात चरणों के EVM में पड़े वोटों की गिनती तय करेगी कि देश को अगले पांच साल के लिए प्रधानमंत्री (Prime Minister) के रूप में कौन मिले।

Lok Sabha : पिछली बार की तरह 7 चरण, पहले दौर का मतदान आज

2019 के लोकसभा चुनाव में भी 7 चरणों में मतदान हुआ था। इस बार भी सात दौर का मतदान होना है। पहले दौर का मतदान शुक्रवार 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शुरू हो रहा है। पिछली बार 91 सीटों पर पहले दौर का मतदान हुआ था। इस बार 102 सीटों पर हो रहा है। पिछली बार 91 सीटों पर हुई वोटिंग के परिणाम में 51 क्षेत्रीय दलों के पक्ष में रहा था। 31 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और नौ पर कांग्रेस को जीत मिली थी।

Today Election in Bihar : चार सीटों पर वोट, कई जगह 4 बजे तक

बिहार की चार सीटों- गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहा है। देश में सामान्य तौर पर वोट करने का समय (Today Election Time) सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक है, लेकिन बिहार की यह चारों सीटें नक्सल प्रभावित (Today Election in Bihar) हैं तो समय यहां कुछ अलग है। गया में शेरघाटी, बाराचट्‌टी और बोधगया में सुबह 7 बजे से शाम चार बजे तक वोट का समय निर्धारित है। औरंगाबाद में कुटुंबा, रफीगंज, गुरुआ, इमामगंज और टिकारी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम चार बजे तक मतदान का समय दिया गया है। नवादा में रजौली और गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्रों में शाम चार बजे तक ही मतदान होंगे। इसी तरह जमुई में तारापुर, सिकंदरा, जमुई, झाझा और चकाई विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा। गया के गया शहरी, बेलागंज और वजीरगंज; औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र, नवादा की बरबीघा, हिसुआ, नवादा और वारसलीगंज विधानसभा सीट के साथ जमुई के शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट पड़ेंगे।

Election 2024 : आठ केंद्रीय मंत्रियों समेत 1625 आज मैदान में

लोकसभा चुनाव के पहले दौर के मतदान में 1625 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद होगी। इनमें केंद्रीय मंत्रियों- नितिन गडकरी, किरण रिजिजू, भूपेंद्र यादव, अर्जुन राम मेघवाल, जिंद्र सिंह, सर्वानंद सोनेवाल, डाू. संंजीव बालियान और एल मुरुगन का भी नाम है। तीन पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, बिप्लव कुमार देव और त्रिवेंद्र रावत भी चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में चार सीटों में से सिर्फ एक पर मौजूदा सांसद को चुनाव लड़ने का दोबारा मौका मिला है। इस चरण में राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर नवादा से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

The content will auto-update after 60 seconds
06:37:55
Lok Sabha : पिछली बार की तरह 7 चरण होंगे, पहले दौर का मतदान आज

2019 के लोकसभा चुनाव में भी 7 चरणों में मतदान हुआ था। इस बार भी सात दौर का मतदान होना है। पहले दौर का मतदान शुक्रवार 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शुरू हो रहा है। पिछली बार 91 सीटों पर पहले दौर का मतदान हुआ था। इस बार 102 सीटों पर हो रहा है।

You may also like

Leave a Comment

cropped-republicannews-logo.png

About Us

Sitemap

Editors' Picks

Latest Posts

All Rights Reserved