Bihar News : दामाद को दिल दे बैठी सास, ससुर को हुआ शक, फिर दामाद से हुई सास की शादी

रिपब्लिकन न्यूज, बांका

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में चर्चा उस Love Affair की जो सुर्खियों में है। सास और दामाद के बीच परवान चढ़े इश्क की ये खबर चौंकाने वाली है।

ससुर ने दामाद से अपनी ही पत्नी का कराया विवाह

पत्नी की मौत के बाद हुआ अकेला, सास से हो गया इश्क

पत्नी की मौत हो गई। पति अकेला हो गए। इस अकेलेपन के बीच उसकी नजदीकियां अपनी सास के साथ बढ़ने लगी। फिर दामाद और सास के बीच इश्क परवान चढ़ने लगा। एक दिन ससुर को अपने दामाद और पत्नी पर शक हुआ। आखिर में दामाद और सास ने इश्क की बात स्वीकार कर ली। फिर अपनी ही पत्नी का हाथ अपने दामाद के हाथ में देकर ससुर ने इस कहानी से खुद को बाहर कर लिया।

ससुर ने दामाद से अपनी ही पत्नी का कराया विवाह

मामला बांका थाना अंतर्गत छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव का है। 55 वर्षीय दिलेश्वर दर्वे की 45 वर्षीय धर्म पत्नी गीता देवी के सिर पर इश्क परवान चढ़ गया। उसने अपने ही दामाद के साथ प्यार की नई कहानी लिख डाली। दामाद कटोरिया थाना क्षेत्र के धोवनी गांव के निवासी सिकंदर यादव भी अपनी सास पर फिदा हो गया। गीता देवी (सास) की पुत्री से 30 वर्ष पूर्व सिकंदर यादव की शादी हुई थी। वही कुछ दिन पहले ही सिकंदर यादव की पत्नी का देहांत हो गया था। सिकंदर को एक लड़का और एक लड़की भी है।

Watch Video

ससुर को हुआ शक, गांव वालों के सामने दोनों ने स्वीकारा

पत्नी के मरने के बाद सिकंदर यादव को अपने ही सासू मां पर दिल आ गया। एक दिन पूर्व अपने ससुराल हीर मोती पहुंचा था। दोनों के ऊपर उनके पति को संदेह हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी। गांव में पंचायत रखी गई और ग्रामीणों के समक्ष दामाद और सास ने प्यार का इजहार गांव वालों के समक्ष किया। इसके बाद सिकंदर यादव के ससुर और गांव वालों ने मिलकर सिकंदर यादव और उनकी सासू मां गीता देवी की शादी कर दी। इसके बाद बांका न्यायालय में दोनों प्रेमी युगल को सिकंदर यादव के ससुर ने न्यायालय में कोर्ट मैरिज भी करवा दिया और अपनी पत्नी को दामाद साथ के साथ विदा कर दिया।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on