Bihar News : प्यार के जाल में लड़की को फंसाया जाता है। फिर मंदिर में शादी होती है। घर से भाग कर रिश्तेदार के घर चलने की बात तय होती है और आखिर में लड़की को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया जाता है। जिस्म के धंधे से बाहर निकली युवती का यह खुलासा हैरान करने वाला है।
Begusarai News : बेगूसराय में जिस्म का बाजार, पटना से लाकर आशिक ने ही बेच दिया
इश्क में फरेब कोई नई बात नहीं है। लेकिन दगाबाजी ऐसी कि अपनी मोहब्बत को जिस्म के बाजार में धकेल दिया जाए, हैरान करने वाला है। ऐसा ही एक खुलासा बेगूसराय पुलिस ने किया है। करीब 9 महीने पहले पटना में एक युवक से एक लड़की को प्यार हुआ। दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ने लगा। दोनों ने शादी करने का फैसला किया और लड़की अपने पटना स्थित घर से भाग कर युवक के साथ निकल गई। मंदिर में शादी हुई और फिर युवक ने कहा कि उनका एक रिश्तेदार बेगूसराय के बखरी इलाके में रहता है। हम लोग वहीं रहेंगे। दोनों उस कथित रिश्तेदार के घर पहुंचे भी। लेकिन दरअसल यह रिश्तेदार का घर नहीं, बल्कि देह व्यापार का अड्डा था। बखरी के नदैल घाट मीरकलापुर में देह व्यापार के धंधेबाजों पर पुलिस ने धावा बोला है।
Bakhri Begusarai : बखरी के रेड लाइट इलाके में पुलिस की छापेमारी, धंधेबाज गिरफ्तार
बेगूसराय की महिला थाना को सूचना मिली थी कि बखरी के मीरकलापुर में कुछ लोगों द्वारा एक घर के अंदर नाबालिक युवती से जबरन देव व्यापार का धंधा कराया जा रहा है। यह सूचना बेगूसराय के पुलिस कप्तान मनीष को दी गई। एसपी के निर्देश पर बखरी डीएसपी कुंदन कुमार के नेतृत्व में महिला थाना अध्यक्ष शिल्पी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक मीनू शर्मा तथा अन्य पुलिस टीम द्वारा मीरकलापुर स्थित घर में छापेमारी की गई। पुलिस को जानकारी मिली कि यहां अशोक खलीफा के पुत्र पिंटू खलीफा के घर में देव व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस की छापेमारी के दौरान एक महिला एवं एक नाबालिक युवती को घर से बरामद किया गया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पिंटू खलीफा की पत्नी जागो देवी है। जबकि नाबालिक युवती से पूछताछ में पुलिस को हैरान करने वाली जानकारी मिली है। पुलिस टीम ने पिंटू खलीफा के घर से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। देह व्यापार के धंधे में शामिल पिंटू की पत्नी जागो देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में महिला थाने में अनैतिक देव व्यापार अधिनियम एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
थानेदार के तबादले पर थाने में जश्न, सिंघा बजाकर मनाई खुशी
Bihar Crime : एक लाख में पिंटू खलीफा के हाथों बेची गई थी लड़की
बेगूसराय एसपी ने मनीष ने बताया कि बखरी में हुई छापेमारी के दौरान एक नाबालिक लड़की को बरामद किया गया है। पूछताछ में उसने बताया है कि वह पटना की रहने वाली है। 9 माह पूर्व प्रेम प्रसंग में वह अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। मंदिर में शादी के बाद युवक ने उससे कहा कि उसका एक रिश्तेदार बखरी में रहता है। हम उसी के घर पर रहेंगे। तब लड़की को नदैल घाट स्थित रिश्तेदार पिंटू खलीफा के घर पर लाया गया। अगले दिन युवक वहां से निकल गया और लड़की से कहा कि एक-दो दिन बाद वापस आएगा। तीन-चार दिन के बाद लड़की को पता चला कि उसके कथित आशिक ने पिंटू खलीफा के हाथों उसे एक लाख रुपए में बेच दिया है। इसके बाद युवती से जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था। इस छापेमारी के दौरान ही एक 12 वर्षीय नाबालिक बच्ची को भी घर से बरामद किया गया है। उस बच्ची ने बताया है कि उससे आर्केस्ट्रा में डांस करने का काम कर जाता है। डांस से जो भी पैसा मिलता है उसे वह अपने माता-पिता को देती है।