Bihar News में खबर Lok Sabha elections 2024 से जुड़ी हुई। लोजपा रामविलास के चीफ चिराग पासवान ने बड़ी साजिश की आशंका जताई है।
Chirag Paswan ने साजिश की ओर किया इशारा
लोजपा रामविलास (LJP Ramvilas) के चीफ चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विपक्षी दलों द्वारा एक बड़ी साजिश की जा रही है। जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है। चिराग पासवान ने कहा कि लोगों की जायदाद और संपत्ति पर राजद और कांग्रेस की नजर है। इनसे बच के रहिएगा। चिराग पासवान के बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
Vaishali से उम्मीदवार Veena Devi के नामांकन में पहुंचे, बोले : इनसे बच के रहिएगा
मुजफ्फरपुर में वैशाली की उम्मीदवार वीणा देवी के नामांकन को लेकर पहुंचे चिराग पासवान ने विपक्षी दलों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने लोगों को आरजेडी और कांग्रेस पार्टी से बचने की नसीहत दी। चिराग ने कहा कि सब लोग बच के रहें। आपकी जायदाद और संपति पर इनकी नजर है। ये लोग भ्रम पैदा करने वाले लोग हैं। इसलिए इस बार पीएम मोदी का जितना बेहद जरुरी है। शहर के क्लब मैदान में आयोजित जन आशीर्वाद सभा और वैशाली की LJP के उम्मीदवार वीणा देवी के नामांकन और समर्थन के लिए पहुंचे हुए सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा वर्तमान में एनडीए और पीएम मोदी को हराने के लिए एक बड़ी साजिश रची जा रही है और इस साजिश के लिए विपक्ष भ्रम पैदा कर रहा है। देश में संविधान को समाप्त करने का भी झूठा प्रचार किया जा रहा है।
Rahul Gandhi पर बोल दी ऐसी बात, ये उन्हीं के वंशज हैं…
चिराग पासवान ने कहा की जो लोग संविधान और लोकतंत्र के समाप्त होने की दुहाई दे कर बयानबाजी कर रहे हैं, वही लोग आज से पहले इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर चुके हैं। दस साल पहले भी 2014 के लोकसभा चुनाव में यही RJD और कांग्रेस पार्टी वाले हमें डराने का काम करते थे। झूठ बोलते थे और आज भी वही काम कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कहा कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी इन दिनों फिर से संविधान के खतरे में होने और लोकतंत्र को खतरे की बात कर रहे हैं। पहले वो अपने पूर्वजों को याद करें जिन्होंने खुद 1977 में लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया था। ये उन्हीं लोगों के वंशज हैं।