Bihar News : महिला ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म, हैरान रह गए डॉक्टर

रिपब्लिकन न्यूज, किशनगंज

by Editor One

Bihar News में एक हैरान करने वाली खबर। महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। इसे देख डॉक्टर भी हैरान हैं।

सभी बच्चे व मां सुरक्षित

Kishanganj में डिलीवरी के बाद डॉक्टर हैरान

किशनगंज में एक महिला प्रसव पीड़ा से परेशान थी। डॉक्टरों ने डिलीवरी करवाने की सलाह दी। परिजनों की सहमति के बाद डिलीवरी के लिए डॉक्टर जुट गए। लेकिन महिला ने एक के बाद एक कुल पांच बच्चों को जन्म दिया। इसे देख खुद डॉक्टर भी हैरान हो गए।

सभी पांच लड़कियों का हुआ जन्म

यह मामला किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत कनकपुर पंचायत (जाल मिलिक गांव) का है। इस गांव की रहने वाली ताहेरा बेगम (27 वर्ष) प्रसव पीड़ा होने के बाद इस्लामपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया। यहां महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया है। उसे पहले से एक बेटा भी है। एक के बाद एक बच्चियों को जन्म लेता देख चिकित्सक और अस्पताल कर्मी भी हैरान हो गए।

Watch Video

चर्चा का विषय बनी महिला

एक साथ पांच बच्चों के जन्म देने की खबर चर्चा का विषय बन गया है। दो या तीन बच्चों के जन्म की खबर तो अक्सर सामने आती रहती हैं। लेकिन पांच बच्चों का एक साथ जन्म हैरान करने वाली है। चिकित्सकों के मुताबिक, पांचों बच्चियां एवं मां बिलकुल स्वस्थ्य हैं।

Election 2023 : कांग्रेस को बिहार में लगेगा झटका!

You may also like

Leave a Comment

cropped-republicannews-logo.png

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on