Pal Hotel Patna : आग से जलकर इन 6 लोगों की हुई मौत, 11 घायलों की सूची भी है, 9 लोग अबतक लावारिश

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Editor One

Bihar News में खबर Pal Hotel Patna से जुड़ी हुई। पाल होटल में मरने वाले 6 लोगों और घायलों की सूची सामने आई है।

5 मृतकों के सिर्फ उम्र का अंदाजा

Pal Hotel : 6 में से एक मृतक की हुई पहचान, 5 की शिनाख्त नहीं

पाल होटल में हुई आगलगी की घटना में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में तीन महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। पुलिस की पड़ताल में सिर्फ एक मृतक की पहचान हो सकी है। जबकि 5 मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। जिस मृतक की पहचान हुई है वे भभुआ जिले के कैमूर निवासी शरण सिंह के पुत्र दिनेश सिंह हैं। इसके अलावा मृतकों में तीन महिला महिलाएं शामिल हैं। इन सभी महिलाओं की उम्र करीब 25 वर्ष है। जबकि एक पुरुष 35 वर्ष के हैं और दूसरे पुरुष की उम्र 25 वर्ष है। मृतकों की शिनाख्त नहीं होने का कारण शवों का बुरी तरह झुलस जाना बताया जा रहा है।

घायल : 11 घायलों की हुई शिनाख्त, 9 लोगों की नहीं हो सकी पहचान

इस अग्निकांड में घायलों की संख्या 20 है। इन सभी घायलों का इलाज चल रहा है। कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों में 11 की पहचान हो गई है। जबकि 9 ऐसे लोग हैं जो लावारिश स्थिति में हैं। क्योंकि ये बोलने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए इनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Watch Video

घायलों की सूची (जिनकी शिनाख्त हुई)

मोहम्मद शब्बीर (34), शेख दुलारी (40), अरविंद तिवारी(45), अमलेश तिवारी (40), अनुराग सिंह (15), गोरख कुमार (16), जितेंद्र कुमार (47), रोहित कुमार (22), विजयलक्ष्मी (30), पूनम देवी (33), आदित्य पटेल (22)

घायल (जिनकी शिनाख्त नहीं हुई है)

25 वर्ष की तीन महिलाएं, 21 वर्ष की एक महिला, 35 वर्ष की एक महिला। 25 वर्ष के 2 पुरुष और 35 वर्ष के 2 पुरुष।

You may also like

Leave a Comment

cropped-republicannews-logo.png

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on