New Covid XEC Variant : कोरोना के नए वेरिएंट से हड़कंप, 27 देशों में फैला, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

रिपब्लिकन न्यूज, सेंट्रल डेस्क

by Republican Desk
0 comments

New Covid XEC Variant ने दुनिभर को चिंता में डाल दिया है। वैज्ञानिकों की चेतावनी के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या कोरोना के वही हालत फिर से देखने को मिल सकते हैं?

27 देशों के 500 सैंपलों में कोविड का XEC वैरिएंट

चेतावनी : कोविड-19 का ‘ज्यादा संक्रामक’ वेरिएंट है XEC

कोरोना के दौरान पूरी दुनिया थम गई थी। शायद ही कोई ऐसा घर था जिसने किसी अपने को नहीं खोया। सड़कें सन्नाटा थी। मन में डर था। जिंदगी खौफ के साए में बीत रही थी। कोविड के उस काल से निकले अभी कुछ वक्त ही हुआ था कि कोरोना की नई महामारी के खतरे से दुनिया एक बार फिर बेचैन हो ठीक है। इसका नया वैरिएंट दुनिया में तेजी से फैल रहा है। इस नए वैरिएंट का नाम- XEC है। यह ओमिक्रॉन का नया सब वैरिएंट है। कोविड का ये नया वैरिएंट तीन महीने से भी कम समय में 27 देशों में फैल चुका है वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह कोविड-19 का ‘ज्यादा संक्रामक’ वेरिएंट है। यानी यह गंभीर खतरा है।

27 देशों के 500 सैंपलों में कोविड का XEC वैरिएंट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों का कहना है कि कोविड-19 का यह वैरिएंट, जिसे XEC कहा जाता है, पूरे यूरोप में तेज़ी से फैल रहा है और जल्द ही प्रमुख स्ट्रेन बन सकता है। नए वैरिएंट की पहचान सबसे पहले जून में जर्मनी में हुई थी और तब से XEC वैरिएंट यूके, यूएस, डेनमार्क और कई अन्य देशों में सामने आया है। अब तक पोलैंड, नॉर्वे, लक्जमबर्ग, यूक्रेन, पुर्तगाल और चीन सहित 27 देशों के 500 सैंपलों में कोविड का XEC वैरिएंट पाया गया है। एक्सपर्ट का कहना है कि नया वैरिएंट विशेष तौर पर डेनमार्क, जर्मनी, यूके और नीदरलैंड में तेजी से फैल रहा है।

Watch Video

नए वेरिएंट के लक्षण क्या हैं जानिए

कोरोना के इस नए वेरिएंट के लक्षणों में बुखार, सर्दी के अलावा शरीर में दर्द, थकान, खांसी और गले में खराश जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में सांस लेने में परेशानी, सिरदर्द, स्वाद और सुगंध का पता न चलना, उल्टी और डायरिया जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। इस वेरिएंट के तेजी से फैलने के कारण वैज्ञानिक चिंतित हैं। महज 3 महीने में 27 देश में फैल चुके इस महामारी के तेजी से सफर करने से तमाम देश परेशान हैं। कोविड-19 जैसी भयावह स्थिति ना बने, इसके लिए मुकम्मल तैयारी की जरूरत है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on