Nitish Kumar सरकार में 65 आरओ बनाए गए अंचलाधिकारी, 15 RO को और बड़ा प्रोमोशन, देखें सूची

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में एक बार फिर प्रोमोशन की खबर। इस बार भी राष्ट्रीय जनता दल कोटे के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से प्रोमोशन की अधिसूचनाएं हैं।

प्रोन्नति की पूरी सूची नीचे देखें।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मंत्रिमंडल की 13 अक्टूबर को बैठक के अहम फैसले के तत्काल बाद बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD Bihar) की अधिसूचना 19300 जारी हुई थी। इस आधार पर सबसे पहले 16 अक्टूबर को सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रोमोशन शुरू किया था। उसके बाद बाकी विभागों में भी प्रोमोशन शुरू किया। इसी कड़ी में मंगलवार शाम राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (Revenue and Land Reform department bihar) ने जबरदस्त खुशखबरी वाली अधिसूचनाएं जारी की। विभाग ने पहली अधिसूचना से दो राजस्व अधिकारियों को अपर समाहर्ता भू हदबंदी बनाया। (सूची देखें) इसके बाद राजस्व अधिकारी/अंचलाधिकारी के रूप में कार्यरत पांच अफसरों को भूमि सुधार उप समाहर्ता के रूप में प्रोमोशन दिया। (सूची देखें) इसके कुछ ही देर बाद आठ राजस्व अधिकारियों को भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाए जाने की अधिसूचना जारी हुई। (सूची देखें) सबसे अंत में सबसे लंबी सूची जारी हुई। इसमें 65 राजस्व अधिकारियों को अंचलाधिकारी के रूप में प्रोमोशन मिला। (सूची देखें)

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on