Bihar News : दिल्ली जा रही बस में जिंदा जल गए बिहार के 5 लोग, बेगूसराय से निकली थी, लखनऊ में हादसा

रिपब्लिकन न्यूज़, लखनऊ/पटना

by Republican Desk
0 comments

Bihar News : बिहार से दिल्ली जा रही बस में भीषण आग लग गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हुई है। यात्रियों की लाश सीट में चिपक गई थी। अब तक एक मृतक की पहचान नहीं हुई है।

Road Accident News : बेगूसराय से दिल्ली जा रही बस में आग से हाहाकार

यात्रियों से भरी बस सड़क पर सरपट दौड़ रही थी। सुबह का वक्त था। ज्यादातर यात्री नींद की आगोश में थे। तभी बस के अंदर धुआं उठा। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, एक चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। बस देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी। बस के अंदर भगदड़ मच गई। बाहर निकलने का इमरजेंसी गेट नहीं खुल सका।

बस का ड्राइवर और खलासी फरार हो चुके थे। जान बचाने के लिए यात्री एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने लगे। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। लखनऊ में हुए इस हादसे में पांच यात्रियों की जलकर मौत हो गई है। चार मृतकों की पहचान की गई है। जबकि एक लाश बुरी तरह से जल जाने के कारण अब तक उसकी पहचान नहीं हुई है। यह बस बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही थी।

Lucknow News : आग लगते ही भाग निकले ड्राइवर और कंडक्टर

राजधानी लखनऊ के किसान पथ पर चलती बस में भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में ही आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। हादसे में दो बच्चों समेत पांच जिंदा जल गए। सभी मृतक बिहार के बताए जा रहे हैं। बेगूसराय से दिल्ली की तरफ जा रही एक प्राइवेट बस UP17 AT 6372 में किसान पथ पर लखनऊ- रायबरेली रोड, मोहनलालगंज में शार्ट सर्किट आग लग गई।

ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग गए थे। बस में बैठे यात्री को पुलिस और पब्लिक की मदद से बस की कांच को तोड़कर जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। यात्रियों ने बताया कि बस में करीब 80 यात्री बैठे हुए थे। मौके पर फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस पहुंची। आग बुझाने के बाद 5 डेड बॉडी मिली।

Accident News : 4 मृतकों की हुई पहचान, एक अज्ञात

कल्ली पश्चिम में किसानपथ पर हुए इस हादसे में लक्ष्मी देवी (पति अशोक मेहता), सोनी (पुत्री अशोक मेहता), देवराज (पिता रामलाल), साक्षी कुमारी (पति रामलाल) तथा एक अज्ञात पुरुष की मौत हुई है। यात्रियों ने बताया कि बस में बैठे यात्रियों में कुछ गेट की ओर भागे तो कुछ खिड़कियां तोड़कर कूदने की कोशिश करने लगे। खिड़कियों में लोहे के राड लगे होने के कारण कूदने दिक्कत हुई। राहगीरों की सूचना पर पीजीआई फायर स्टेशन से दमकल कर्मी और पीजीआई, सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस पहुंची। अग्निकांड के दौरान बस में फंसे लोग चीख-पुकार कर रहे थे। कई लोग आग की लपटों से घिरे जल रहे थे।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on