Bihar News : 60 साल के वकील के साथ भागी डॉक्टर की पत्नी, 50 साल की महिला को बचपन का प्यार याद आया

रिपब्लिकन न्यूज़, पूर्णिया

by Rishiraj
0 comments

Bihar News : अधेड़ उम्र में भी विवाहेतर संबंध की खबरें आती रहती हैं, लेकिन यह मामला अलग हैं। यहां युगल बचपन में एक-दूसरे को पसंद करते थे। जवानी में हमसफर कोई और बन गया। उम्र ढली। प्रेमी 60 और प्रेमिका 50 की हो गई। अब दोनों फिर एक होने के लिए भागे तो हंगामा मच गया।

senior citizen boyfriend girlfriend love story punea bihar news bihar police arrested advocate in kidnapping doctors wife punia love story

Love Affair : पूर्णिया से डॉक्टर की पत्नी को लेकर भागे वकील साहब, सहरसा से बरामद

बिहार पुलिस एक अजब प्रेम की गजब कहानी में फंस गई है। एक वकील साहब लापता हो गए। उनके साथ डॉक्टर साहब की पत्नी भी फरार हो गई। वकील और डॉक्टर की पत्नी के फरार होने की खबर (Bihar News) के बाद डॉक्टर साहब पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस (Bihar Police) ने वकील और डाक्टर के पत्नी की तलाश शुरू की।

पूर्णिया पुलिस दोनों की तलाश में सहरसा पहुंची। जब दोनों की बरामदगी हुई तो एक अजब प्रेम कहानी (Love Story) का खुलासा हुआ। दोनों के बीच बचपन से प्रेम (Boyfriend Girlfriend) था। शादी के बाद भी डॉक्टर की पत्नी और वकील के बीच इश्क जारी रहा। 60 साल की उम्र में वकील साहब और उनकी प्रेमी ने भागने का फैसला किया। अब दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Purnia News : क्लीनिक में रहते थे डॉक्टर, पत्नी का वकील से चल रहा था इश्क

यह मामला पूर्णिया के केहाट थाना क्षेत्र का है। प्रभात कॉलोनी डॉलर चौक के रहने वाले वकील और डॉक्टर की पत्नी दोनों बचपन से ही क्लास फ्रेंड थे। एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों अपनी-अपनी जिंदगी जीते हुए बुढ़ापे की दहलीज पर आ गए। इसी बीच दोनों 11 मई को एक साथ भाग गए। गिरफ्तार वकील की पहचान सहरसा जिले के प्रोफेसर कॉलोनी गंगाजला निवासी संजीव कुमार (60 वर्ष) के रूप में की गई है।

पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि मेरी पत्नी (50 वर्ष) 11 मई को समय घर से बैग एवं पर्श लेकर घर से निकल गयी। मेरी पत्नी पूर्व में चोरी-छिपे वकील संजीव कुमार से मोबाईल पर बात करती थी। जब हम क्लीनिक पर रहते थे तो चोरी छुपे मेरी पत्नी वकील से मिलती थी।

Saharsa News : हम दोनों बचपन के प्रेमी, उसकी शादी मुझसे नहीं कराई गई : वकील

पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर हाट पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान वकील और डॉक्टर की पत्नी को सहरसा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार वकील संजीव कुमार ने कहा कि डॉक्टर की पत्नी से मेरा बचपन से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके बाद भी उसके परिजनों ने उसकी शादी मुझसे नहीं कराई। उसके बाद भी हम दोनों का प्यार चलता रहा। केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि अपहरणकर्ता वकील संजीव कुमार सहित डॉक्टर के पत्नी को सहरसा से बरामद कर न्यायालय में महिला का 183 और 184 का बयान हो रहा हैं। न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

3 हजार में क्या होगा, 40 हजार न लगेगा… केस निपटारे की डील, एसपी ने किया सस्पेंड

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on