Bihar News : बेगूसराय में बेखौफ हुए अपराधी, दंपत्ति को बंधक बनाया, लूट ले गए कैश व लाखों के जेवरात, दहशत

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में खबर बेगूसराय से, जहां अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। एक तरफ एसपी योगेन्द्र कुमार अपनी टीम को चुस्त रहने का निर्देश दे रहे हैं तो दूसरी तरफ थानों की पुलिस सुस्त नजर आ रही है। अब एक रिटायर्ड इंजीनियर के घर रात में घुसे अपराधियों ने खूब उत्पात मचाया है।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

बेगूसराय में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है। नावकोठी इलाके में दारोगा की हत्या। फिर नगर थाना इलाके में ज्वेलरी शॉप रत्न मंदिर ज्वेलर्स में लूटपाट की वारदात। अब एक रिटायर्ड इंजीनियर के घर लूटपाट की घटना ने पुलिस की कार्यशैली को सवालों के घेरे में ला दिया है। मंगलवार की रात अपराधियों ने एक घर में रिटायर्ड इंजीनियर दम्पत्ति को बंधक बनाकर करीब 8 लाख मूल्य के ज्वेलरी और कैश लूट लिए। इतना ही नहीं, अपराधियों ने CCTV को भी तोड़ डाला और उसका DVR अपने साथ ले गए। घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के बीरगंज गांव की है।

बेगूसराय-समस्तीपुर के बॉर्डर पर हुई घटना, लूट की रकम कितनी?

यह इलाका समस्तीपुर और बेगूसराय जिले का बॉर्डर है। परिजनों ने मीडिया को बताया है कि लुटेरों ने तकरीबन पचास लाख से अधिक के सामान की लूट की है। अपराधियों ने पहले आलमीरा का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने की जेवरात ले लिए। फिर कैश भी लूट लिया। इस दौरान पति-पत्नी को बंधक बनाकर रखा गया था।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर जुटी भीड़

घरवालों ने मीडिया को बताया कि रिटायर्ड इंजीनियर राम पुकार घर में सोए हुए थे। तभी करीब आधा दर्जन की संख्या में हथियारबंद अपराधी घर में घुस गए। अपराधियों ने राम पुकार महतो और उनकी पत्नी को हथियार के बल पर बंधक बनाया और लूट की इस भीषण घटना को अंजाम दिया। एक तरफ जहां पुलिस लूटे गए समान और कैश मिलाकर करीब 8 लाख की लूट बता रही है। वहीं परिजन लूट की रकम काफी ज्यादा बता रहे हैं। हालांकि, पूरा मामला पीड़ित के आवेदन से साफ हो सकेगा।

समस्तीपुर के हो सकते हैं अपराधी, गिरफ्तारी के लिए हो रही कार्रवाई : एसपी

बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात मंसूरचक थाना अन्तर्गत बीरगंज क्षेत्र में एक घर में हथियार के बल पर 4 लोगो के द्वारा लूट की घटना कारित की गई है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार

अपराधी घर में रखे जेवर और कैश को ले गए हैं। साथ में DVR भी ले गए हैं। एसपी ने अनुसार, अबतक लगभग 8 लाख का सामान अपराधियों द्वारा ले जाने की बात सामने आई है। घटनास्थल से समस्तीपुर बॉर्डर करीब एक किलोमीटर है। समस्तीपुर जिला का गैंग प्रतीत हो रहा है। नजदीकी थाना बिभूतिपुर है। बेगूसराय पुलिस समस्तीपुर पुलिस से समन्वय स्थापित कर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on