Bihar News : बेगूसराय के होटल में जिस्मफरोशी का बाजार; 13 लड़कियों की हालत देख पुलिस टीम शरमाई

रिपब्लिकन न्यूज़, बेगूसराय

by Republican Desk
0 comments

Bihar News : बिहार में सेक्स वर्कर की जगह अब होटल-रेस्टोरेंट हो गई है। बेगूसराय के एक होटल में तो इनका बाकायदा बाजार मिल गया। एक-दो नहीं, 13 लड़कियां एक साथ मिलीं। जिस हाल में मिलीं, पुलिस भी शरमा गई।

थाने में यह तन और चेहरा ढंक कर पहुंची, लेकिन पुलिस टीम के धावे के समय हालत दूसरी थी। फोटो- RepublicanNews.in

Bihar Police : बेगूसराय के सुभाष चौक पर होटल में जिस्मफरोशी

बिहार में अब हर जगह जिस्मफरोशी का धंधा चलने का प्रमाण सामने आ रहा है। पुलिस टीम को इस बार जखीरा मिला है। एक-दो नहीं, 13 लड़कियां इस हालत में मिलीं कि पुलिसकर्मी भी शरमा गए। बेगूसराय के सुभाष चौक पर होटल तिरुपति के अंदर पहुंचते समय पुलिस टीम छापेमारी का वीडियो बना रही थी, लेकिन जब कमरों के अंदर लड़कियों की हालत देखी तो मोबाइल बंद करना पड़ गया। 13 लड़कियां ही नहीं मिलीं, उनके साथ 12 युवा ग्राहक भी पुलिस के हत्थे चढ़े। उनके पास आपत्तिजनक सामग्रियां भी थीं। सभी को कपड़े पहनने के लिए कहा गया और फिर बाहर लाकर पुलिस हिरासत में थाना लाया गया। पुलिसिया कार्रवाई से आसपास के लोग चौंक गए और भीड़ जुट गई।

Hotel Tirupati Begusarai : किसी ने पुलिस को बता दिया होटल के अंदर का सारा खेल

ऐसा नहीं है कि नेशनल हाइवे पर सुभाष चौक के पास इस होटल में इस तरह का खेल नया-नया शुरू हुआ था। पुलिस को नहीं पता चलना भी चौंकाने वाला है। किसी ने मुखबिरी कर दी और पुलिस को बता दिया कि होटल में किस समय से लड़कियों का आना शुरू होता है और कैसे रूम के साथ लड़कियों का रेट तय होता है। एसी रूम के साथ अलग क्वालिटी की लड़की और नॉन एसी के साथ अलग रंग-रूप की लड़की मिलती है। एसी रूम में हाईफाई लड़कियों के पहुंचने का प्रमाण भी पुलिस के हाथ लगा। पुलिस ने जब धावा बोला तो सभी अलग-अलग स्थितियों में थीं। सीढ़ियों पर भारी संख्या में पुलिस की आवाजाही के बावजूद किसी को भागने का मौका नहीं मिला। सभी लड़कियों को कपड़े ठीक करने कहा गया तो एसी-नॉन एसी का अंतर समझ में आ गया। सभी को पुलिस नगर थाने ले गई।

सारण और औरंगाबाद में भी इसी तरह होटलों में चल रहा था धंधा

बिहार के सारण में इसी तरह एक होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। वहां इतनी संख्या में लड़कियां नहीं पकड़ी गईं। फिर रविवार को औरंगाबाद में नेशनल हाइवे के किनारे एक रेस्टोरेंट में इसी तरह का एक समूह पकड़ा गया। उसमें एक ग्राहक पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था, जो सोमवार को पकड़ा गया। अब बेगूसराय में एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on