Bihar News : बिप्रसे के 31 अफसर इधर से उधर; भूमि सुधार उप समाहर्ता और ADM की नई पोस्टिंग की सूची देखें

रिपब्लिकन न्यूज़, पटना

by Republican Desk
0 comments

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मातहत काम करने वाले सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 31 अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। बड़े पैमाने पर भूमि सुधार उप समाहर्ताओं पर अपर जिला दंडाधिकारियों का तबादला हुआ है।

Gad Bihar administrative officer transfer today bihar news in hindi dclr adm transfer news

GAD Bihar BAS Transfer List : खबर में देखें तबादले की पूरी जानकारी

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को एकमुश्त बिहार प्रशासनिक सेवा के 31 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया। मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के आप्त सचिव मनीष शर्मा को फील्ड पोस्टिंग देते हुए नालंदा का अपर जिला दंडाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता बनाया गया है। आज जारी सूची को देखें तो कई जिलों में नए अपर जिला दंडाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता की पोस्टिंग हुई है। इसके साथ ही तबादले के तहत बड़े पैमाने पर भूमि सुधार उप समाहर्ता (LRDC या DCLR) की भी नई पदस्थापना का आदेश जारी हुआ है।

Bihar News : आज ही 13 IAS अफसरों को मिली प्रोन्नति, कुंदन कृष्णन को दौड़भाग

आज ही सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। इन्हें सचिव स्तर की प्रोन्नति दी है, जिसमें पटना, दरभंगा, मुंगेर और पश्चिम चंपारण के डीएम का भी नाम है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। इसके अलावा, सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के चर्चित अधिकारी कुंदन कृष्णन को पटना पुलिस मुख्यालय की दो जिम्मेदारियों से इतर दिल्ली के बिहार भवन में भी एक जिम्मेदारी दे दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

BAS Officer Transfer की अधिसूचना का अंतिम पेज पढ़ें नीचे

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on