IAS Officer : बिहार के 47 IAS अफसरों का तबादला, 18 DM की पूरी सूची देखें; सीनियर आईएएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर

रिपब्लिकन न्यूज़, पटना

by Republican Desk
2 comments

IAS Officer : बिहार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 13 IAS अधिकारियों की प्रोन्नति की अधिूसचना जारी की, तभी रिपब्लिकन न्यूज़ ने इनकी नई पोस्टिंग को लेकर संभावना जताई थी। कुछ ही घंटे के अंदर सरकार ने इन 13 समेत कुल 47 IAS अफसरों के तबादले की अधिसूचना जारी की।

Gad bihar ias officer transfer today dm patna commissioner patna nitish kumar bihar news
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बायीं तरफ नीले शर्ट में पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह अब भी पटना में ही रह गए।

Bihar News : कई जिलों के डीएम बदले, प्रमंडलों में भी नए आयुक्त तैनात किए गए

पिछले दिनों भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पटना डीएम को खोजने लगे थे। फिर वह दौड़ते-भागते आए तो सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें पटना की जिम्मेदारी देखते रहने की ताकीद की। अब बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखकर समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों को प्रोन्नति दी तो भी लग रहा था कि उन्हें पटना में ही रोक लिया जाएगा। वही हुआ भी। पटना डीएम की जगह अब डाॅ. चंद्रशेखर सिंह पटना आयुक्त बन गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार की शाम भारतीय प्रशासनिक सेवा के 47 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया। इसके तहत कई जिलों की कमान बदल दी गई है।

23 IAS Officer Transfer List Download

IAS Officer : पटना और मुंगेर के डीएम उसी जिले में नई जिम्मेदारी संभालेंगे

2010 बैच के राजीव रोशन जो अब तक दरभंगा के जिलाधिकारी थे उन्हें सारण प्रमंडल का आयुक्त बनाकर छपरा में पदस्थापित किया गया है। 2010 बैच के कौशल किशोर जो अब तक समेकित बाल विकास सेवाएं के निदेशक की जिम्मेदारी निभा रहे थे, अब दरभंगा के प्रमंडल आयुक्त बनाए गए हैं। पटना के जिलाधिकारी रहे डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह सचिव स्तर की प्रोन्नति के बाद अब पटना के प्रमंडल आयुक्त बनाए गए हैं। 2010 बैच के ही अवनीश कुमार सिंह अब तक मुंगेर के जिला पदाधिकारी थे। अब वहीं के प्रमंडल आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Patna DM Name : त्यागराजन एस एम बने पटना डीएम, तिरहुत-भागलपुर में नए आयुक्त

आज ही प्रोन्नति आदेश अपने वाले 2010 बैच के इस राज कुमार को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाकर मुजफ्फरपुर में पद स्थापित किया गया है। वह अब तक कॉम्फेड पटना के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसी बैच के आईएएस अधिकारी हिमांशु राय को भागलपुर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। वह फिलहाल योजना एवं विकास विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। गया के जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम 2011 बैच के आईएएस हैं। इन्हें पटना का जिलाधिकारी बनाया गया है।

GAD Bihar : खगड़िया, दरभंगा, नालंदा, मुंगेर, बांका और पश्चिम चंपारण के DM कौन?

2011 बैच के नवीन कुमार को खगड़िया का जिलाधिकारी बनाया गया है। वह राज्य परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी देख रहे थे। 2012 बैच के कौशल कुमार को दरभंगा का जिलाधिकारी बनाया गया है। वह सुपौल के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी देख रहे थे। पूर्णिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार को नालंदा का जिलाधिकारी बनाया गया है। मधुबनी के जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा को मुंगेर का जिला पदाधिकारी बनाया गया है।

2013 बैच के धर्मेंद्र कुमार को पश्चिम चंपारण के डीएम की जिम्मेदारी मिली है। वह बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड पटना के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी देख रहे थे। 2013 बैच के ही नवदीप शुक्ला को बांका का जिला पदाधिकारी बनाया गया है। वह फिलहाल पशुपालन निदेशक के रूप में पटना में पदस्थापित थे और बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड पटना के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी थे।

New DM Posting : मधुबनी, जमुई, बक्सर, कैमूर, गोपालगंज, गया जी में नए डीएम

2013 बैच के आनंद शर्मा को मधुबनी का जिला पदाधिकारी बनाया गया है। वह पंचायती राज के निदेशक की जिम्मेदारी देख रहे थे। उनके पास बिहार विकास मिशन के मुख्य महाप्रबंधक की भी जिम्मेदारी थी। इसी बैच के आईएएस अधिकारी नवीन को जमुई का जिला पदाधिकारी बनाया गया है। वह अब तक संसदीय कार्य विभाग के अपर सचिव थे और जल संसाधन विभाग के अपर सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी थे।

2013 बैच के ही आईएएस अधिकारी विद्यानंद सिंह को बक्सर का जिला पदाधिकारी बनाया गया है। वह अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशक के रूप में योजना एवं विकास विभाग में पदस्थापित थे। 2013 बैच के सुनील कुमार-1 को कैमूर का जिला पदाधिकारी बनाया गया है। वह मुंगेर के बंदोबस्त पदाधिकारी थे।

इसी बैच के पवन कुमार सिंह को गोपालगंज का जिला पदाधिकारी बनाया गया है। वह जल संसाधन विभाग के अपर सचिव की जिम्मेदारी देख रहे हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के टॉपर रहे शशांक शुभंकर को गया जी का जिला पदाधिकारी बनाया गया है। अब तक वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला में डीएम थे।

GAD Bihar IAS Transfer : सीवान, सुपौल, वैशाली, पूर्णिया, सहरसा के DM बदले

2014 बैच के आईएएस अधिकारी आदित्य प्रकाश को सीवान का जिला पदाधिकारी बनाया गया है। वह स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव थे। 2015 बैच के सावन कुमार अब तक कैमूर के जिला पदाधिकारी थे। इन्हें सुपौल के डीएम की जिम्मेदारी दी गई है। 2016 बैच की वर्षा सिंह को वैशाली का जिला पदाधिकारी बनाया गया है। वह नगर विकास एवं आवास विभाग की अपर सचिव थी।

2016 बैच के आईएएस अधिकारी अंशुल कुमार को पूर्णिया का जिला पदाधिकारी बनाया गया है। वह बांका के डीएम थे। मधुबनी के उप विकास आयुक्त और मधुबनी जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दीपेश कुमार को सहरसा का जिला पदाधिकारी बनाया गया है।

तबादला अधिसूचना का अंतिम पेज।

You may also like

2 comments

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on