Bihar News : पुलिस मुख्यालय में अब वर्दी के बिना नजर नहीं आएंगे अधिकारी या पुलिसकर्मी, DGP ने जारी किया आदेश

जीवन ज्योति, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : पुलिसिंग को बेहतर करने के लिए डीजीपी विनय कुमार की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय में कार्यरत अधिकारियों से लेकर कर्मियों तक के लिए वर्दी पहनना अब आवश्यक कर दिया गया है।

डीजीपी ने अपने नए आदेश में वर्दी पहनने के नियम में बदलाव किया है

Bihar Police : पुलिस हेडक्वार्टर में अब हर दिन वर्दी में नजर आएंगे अधिकारी तथा पुलिसकर्मी

बिहार के डीजीपी विनय कुमार बिहार पुलिस की दशा और दिशा दोनों सुधारने के लिए जाने जाते हैं। डीजीपी के सख्त एक्शन से गांव और कस्बों तक के पुलिसकर्मी खुद को चुस्त और दुरुस्त रखने में लगे हैं। इस बीच पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मियों तक के लिए एक बड़ा आदेश जारी हुआ है। अब तक पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सोमवार तथा शुक्रवार को ही वर्दी पहनना जरूरी था, लेकिन डीजीपी ने अपने नए आदेश में वर्दी पहनने के नियम में बदलाव किया है। पूर्व के आदेश को संशोधित करते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय के कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग ने नया आदेश जारी किया है।

DGP Vinay Kumar : प्रत्येक कार्यदिवस में वर्दी धारण करने का आदेश

बिहार पुलिस मुख्यालय के कार्मिक एवं कल्याण विभाग ने 8 मई को यह आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत पुलिस मुख्यालय में पद कार्यरत सभी पंक्ति के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रत्येक कार्य दिवस में निर्धारित वर्दी धारण करने का आदेश दिया गया है। हालांकि इस आदेश में विशेष शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग, आर्थिक अपराध इकाई, कमजोर वर्ग एवं मध्य निषेध के पुलिस पदाधिकारी को छूट दी गई है, लेकिन इसके अलावा सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मी हर दिन पुलिस की वर्दी में नजर आएंगे।

Bihar Police Headquarters : आदेश का उद्देश्य, मीटिंग के लिए रहें तैयार

दरअसल, पुलिस मुख्यालय का यह नया आदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा ही 10 अगस्त 2022 को जारी आदेश में संशोधन कर जारी किया गया है 10 अगस्त 2022 के आदेश में पुलिस मुख्यालय के प्रभागों में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को सोमवार तथा शुक्रवार को वर्दी पहनना अनिवार्य था। इस आदेश में विशेष शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग, आर्थिक अपराध इकाई, कमजोर वर्ग एवं मद्य निषेध में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को छूट दी गई थी। इसी आदेश में संशोधन करते हुए पुलिस मुख्यालय ने नया आदेश जारी किया है। इस आदेश का उद्देश्य पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित पदाधिकारियों को कम समय में उच्च स्तरीय बैठकों में भाग लेने के लिए हमेशा तैयार रखना है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on