Bihar News में खबर Bhojpur से जहां बालू घाट पर वर्चस्व की लड़ाई ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया है।
बालू घाट पर खूनी रंजिश, ताबड़तोड़ फायरिंग
बालू घाट पर खूनी रंजिश फिर से हुई है। वर्चस्व की लड़ाई में ताबड़तोड़ गोलीबारी की गई है। दो पक्षों के बीच घंटों गोली चलने की खबर है। इस खूनी रंजिश में दो लोगों की मौत मौका-ए-वारदात पर हो गई है। घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। वारदात भोजपुर के बालू घाट पर हुई है।
Bhojpur में दो की मौत, गोलियों से थर्राया इलाका
भोजपुर जिले का कोइलवर थाना गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है। कोइलवर थाना क्षेत्र के कमालू चक बालू घाट पर दो गुटों की वर्चस्व की लड़ाई को लेकर जमकर गोलीबारी की गई है। इस घटना में दो मजदूरों की मौत की खबर है। सूत्र बता रहे हैं कि एक से ज्यादा लोग जख्मी भी हैं। घायलों में मजदूर शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद कोईलवर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया है।
छपरा जिले के रहने वाले हैं दोनों मृतक
वर्चस्व को लेकर हुई गोलीबारी में मरने वाले में छपरा जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र के सुरथपुर पंचायत के चकिया वार्ड 4 के निवासी हूंगी महतो का 20 वर्षीय पुत्र विकास महतो है। वहीं दूसरा मृतक छपरा जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी तुलसी राय का 40 वर्षीय पुत्र सुदर्शन राय है। सुदर्शन राय को चार गोली लगने की बात कही गई है। वहीं जख्मी के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। कोइलवर पुलिस की टीम जख्मी के बारे में भी जानकारी इकट्ठा करने में जुटी हुई है। हालांकि जख्मी के बारे में अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है।