Bihar News में Election 2024 की मतगणना के बीच Karakat लोकसभा सीट की चर्चा है। एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा का राजनीतिक करियर दांव पर है।
Karakat Loksabha : Pawan Singh ने बिगाड़ा NDA का खेल
लोकसभा सीट काराकाट सीट पर हर किसी की निगाहें टिकी हैं। वजह है यहां उपेंद्र कुशवाहा का सियासी करियर दांव पर लगा है। एक तरफ जहां देश में एनडीए की पकड़ कमजोर होती दिख रही है। वहीं दूसरी तरह काराकाट में भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने एनडीए का खेल खराब कर दिया हम अब तक के रुझान से ये साफ है कि अगर पवन सिंह अखाड़े में नहीं होते तो एनडीए को काफी हद तक फायदा मिलता। लेकिन पवन सिंह को मिले वोट ने एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की राजनीतिक किस्मत को अंधेरे में धकेल दिया है।
Raja Ram Singh के आगे होने में पवन सिंह का रोल
काराकाट लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार राजा राम सिंह को अब तक 101055 वोट मिले हैं। जबकि उपेंद्र कुशवाहा को 71636 वोट मिले हैं। मतलब उपेंद्र कुशवाहा 29419 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन सिंह ने 65001 वोटों के साथ लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। पवन सिंह भले ही नंबर तीन की पोजिशन पर हैं, लेकिन इसका सीधा नुकसान उपेंद्र कुशवाहा को हो रहा है। कहा जा रहा है कि पवन सिंह ने एनडीए के वोटरों में सीधे-सीधे सेंधमारी कर दी है। लिहाजा अब उपेंद्र कुशवाहा का राजनीतिक करियर दांव पर लग गया है।