Bihar News : महिला ने युवक को बुलाया, फिर काट डाला प्राइवेट पार्ट, जानिए क्या है वजह

रिपब्लिकन न्यूज, सीतामढ़ी

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में फिर एक ऐसी खबर जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। एक महिला ने युवक को बुलाया। फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई

Sitamarhi में वारदात से हड़कंप

एक महिला ने युवक को अपने पास बुलाया। युवक भी लंबे समय से उस महिला के करीब आने की कोशिश कर रहा था। युवक को लगा कि वह अपने मकसद में कामयाब हो गया। लेकिन महिला का मकसद कुछ और ही था। करीब आए युवक को महिला ने पहले प्यार से पास बुलाया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट को ही काट दिया। घटना से इलाके में सनसनी मच गई है। प्रशासन ने फिलहाल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी ने खुद इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस फिलहाल प्राथमिकी दर्ज करने की कोशिश में लगी है। यह सनसनीखेज घटना सीतामढ़ी से सामने आई है।

छेड़खानी से तंग महिला ने उठाया कदम

सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में छेड़खानी से परेशान एक महिला ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि बड़हरवा गांव में यह वारदात हुई है। बड़हरवा गांव की रहने वाली एक महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। ग्रामीणों के अनुसार, एक विवाहित महिला काफी दिनों से छेड़खानी से परेशान थी। वारदात को अंजाम देने वाली महिला एक युवक द्वारा छेड़खानी से अजीज हो चुकी थी। समाज में बात फैलने के डर से वह खामोश थी। लेकिन युवक उसे लगातार परेशान कर रहा था। लिहाजा महिला ने पहले उसे अपने पास बुलाया और फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

Watch Video

जांच व कार्रवाई के दिए गए हैं आदेश : एसपी

सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच एवं कार्रवाई के लिए आदेश दिए गए हैं। डुमरा थाना पुलिस के अनुसार, युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अभी तक इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है। एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले में पुलिस आगे तफ्तीश करेगी।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on