Accident News : गाड़ी का टायर ब्लास्ट, बिहार में भीषण हादसा, 4 की मौत, 20 जख्मी

रिपब्लिकन न्यूज, हाजीपुर/छपरा

by Jyoti
0 comments

Accident News : बिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक पिकअप का टायर ब्लास्ट कर जाने के कारण हादसे में अब तक चार की मौत हो चुकी है। जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।

अस्पताल में इलाज के लिए मची अफरातफरी

Bihar News : छपरा में पिकअप का टायर फटा, हादसे में चार की मौत

तेज रफ्तार पिकअप और भीषण गर्मी के कारण टायर काफी हीट हो चुका था। पिकअप पर लोगों की भीड़ काफी ज्यादा थी और मकई भी काफी लोड था। इसी बीच अचानक तेज रफ्तार पिकअप का टायर ब्लास्ट कर गया। टायर ब्लास्ट करते ही पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। छपरा जिले में तेज रफ्तार पिकअप सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मरने वालों में एक महिला भी है शामिल।

Chapra News : ओवरलोडिंग, असीमिति भीड़ और भीषण गर्मी के कारण हादसा

बताया जा रहा है कि पिकअप वैन दिघवारा से मक्का लादकर हाजीपुर की ओर जा रहा था। पिकअप वैन पर काफी संख्या में लोग सवार थे। यह सभी मक्का को भुनवाने के लिए हाजीपुर जा रहे थे। तभी हादसा नयागांव थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित बाजितपुर के समीप हुआ। लोगों का कहना है कि अचानक पिकअप का एक चक्का ब्लास्ट कर जाने से यह हादसा हुआ है। पिकअप पर लोगों की संख्या काफी अधिक थी और मकई का वजन भी काफी ज्यादा था। वहीं भीषण गर्मी के कारण टायर पर दवाब और गर्मी का प्रेशर अधिक होने के कारण वह ब्लास्ट कर गया।

Hajipur News : छपरा से हाजीपुर जा रहे पिकअप का हुआ एक्सीडेट

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पिकअप के अंदर फंसे लोगों को निकालने में ग्रामीण जुट गए। हालांकि तब तक चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में राहत और बचाव कार्य में जुट गए थे। फिलहाल, मृतकों की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। यह दुर्घटना तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग जैसे खतरों की एक और चेतावनी है। एक छोटी सी चूक ने चार परिवारों की जिंदगी छीन ली। पुलिस ने गालों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतकों की शिनाख्त की कोशिश जारी है।

You may also like

Leave a Comment