Bihar News : बिहार के भाजपा सांसद का बेटा आखिर कहां है? पुलिस ने कर दी अपील, दहशत में सांसद और परिवार

रिपब्लिकन न्यूज, दरभंगा

by Jyoti
0 comments

Bihar News : बिहार से बीजेपी के एक सांसद का बेटा लापता है। उसकी गुमशुदगी को 48 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई खबर नहीं मिली है। इस बीच पुलिस ने सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी करते हुए गुमशुदा के तलाश की अपील की है।

लापता विभूति प्रसाद

Darbhanga News : मधुबनी सांसद का पुत्र लापता, पुलिस ने की अपील

बिहार पुलिस हैरत में है। वजह है एक सांसद के बेटे का अचानक लापता हो जाना। मधुबनी के सांसद डॉ अशोक यादव के पुत्र विभूति यादव को गायब हुए 24 घंटे बीत चुके हैं। दरभंगा स्थित आवास से लापता हुए विभूति यादव को तलाशने के लिए पुलिस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। सीसीटीवी फुटेज गए हैं, लेकिन सांसद पुत्र का अब तक कोई पता नहीं चला है। ऐसे में दरभंगा पुलिस की ओर से लापता विभूति प्रसाद के संबंध में सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी करते हुए आम लोगों से सहयोग की अपील की गई। सांसद पुत्र के लापता होने के बाद सांसद और उनका परिवार दहशत में है।

MP Ashok Yadav : दरभंगा आवास से गायब हुआ सांसद पुत्र

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में रहने वाले सांसद डॉ अशोक यादव के पुत्र विभूति यादव की गुमशुदगी का मामला रहस्य बन गया है। पुलिस के अनुसार, विभूति रविवार से लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। लहेरियासराय थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार, परिजनों ने रविवार को आवेदन दिया था। विभूति दिल्ली में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। वह द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। कुछ दिन पहले ही अपने पिता अशोक यादव के साथ दरभंगा लौटे थे। रविवार की सुबह आवास परिसर में टहल रहे थे। सुबह 8 बजे वह अपने आवास में ही थे। इसी बीच गार्ड किसी काम के लिए बाजार गया। जब वह लौटा तो देखा कि विभूति घर में नहीं है।

Hukmdev Narayan Yadav : मोबाइल और पर्स घर में मिला, हुकूदेव नारायण का पोता है विभूति

विभूति का मोबाइल फोन और पर्स कमरे में ही मिला है। परिजनों के अनुसार, सभी जगह तलाश की गई। लेकिन उसकी कोई खबर नहीं मिली। तब लहेरियासराय थाना को सूचना दिया गया। मधुबनी सांसद डॉ अशोक यादव हुकुमदेव नारायण यादव के पुत्र हैं। हुकुमदेव नारायण यादव बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और कई बार सांसद रह चुके हैं। वहीं अशोक यादव दो बार केवटी से विधायक रहे हैं। मधुबनी से वह दूसरी बार सांसद बने हैं। सांसद पुत्र के लापता होने का मामला है हाइप्रोफाइल बन गया है। फिलहाल पुलिस के लिए विभूति यादव की तलाश बड़ी चुनौती है।

You may also like

Leave a Comment