Bihar News : दारोगा का अश्लील वीडियो लीक, पीछे पुलिस की वर्दी, निजी अंगों का वीडियो खुद कर रहा रिकॉर्ड

रिपब्लिकन न्यूज, बेगूसराय

by Jyoti
0 comments

Bihar News : युवक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने वाले दारोगा का एक अश्लील वीडियो लीक हुआ है। वीडियो में दारोगा ऐसी हरकतें करते नजर आ रहा है कि हम उसे यहां शब्दों में बयां भी नहीं कर सकते।

लाल घेरे में अश्लील वीडियो का हिस्सा जिसे दिखाना संभव नहीं है। पीछे टंगी हुई पुलिस की वर्दी। (फोटो : RepublicanNews.in)

Bihar Police : युवक के साथ यौन अपराध करने वाले दारोगा का अश्लील वीडियो

बिहार पुलिस के दामन पर यह एक ऐसा दाग है जो शायद कभी नहीं धुल पाए। एक थाने का अपर थाना अध्यक्ष केस के आरोपित के बेटे को अपने निजी आवास पर बुलाता है। उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है। मामले के खुलासे के बाद दारोगा को निलंबित कर उसकी गिरफ्तारी होती है। अब उसी निलंबित दारोगा का एक अश्लील वीडियो लीक होता है। दारोगा के अश्लील वीडियो में जो कुछ है, हम उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकते। फूहड़पन, भद्दापन, गंदापन, लज्जा का उल्लंघन या आप इससे भी बढ़कर कोई शब्द इस बेशर्म पुलिसकर्मी के लिए तलाश सकते हैं। यह दारोगा बेगूसराय के नावकोठी थाने में पदस्थापित था।

नावकोठी थाने के दारोगा और अपर थाना अध्यक्ष रहे अरविंद शुक्ला

दरोगा ने एक व्यक्ति के साथ किया गंदा काम, एसपी ने किया निलंबित

Begusarai News : केस में मदद करने के लिए बुलाया, अप्राकृतिक यौन शोषण में दारोगा को जेल

23 मार्च को नावकोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में भूमि विवाद के कारण दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस विवाद में एक पक्ष की महिला तो दूसरे पक्ष की ओर से एक व्यक्ति ने अलग-अलग FIR दर्ज कराई थी। दोनों प्राथमिकी में कई लोग नामजद थे। एक कांड में एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके बाद नावकोठी थाने के दारोगा और अपर थाना अध्यक्ष रहे अरविंद शुक्ला ने आरोपित के बेटे को मदद करने के बहाने से अपने आवास पर बुलाया। यहां उस 20 वर्षीय युवक के साथ दारोगा ने शराब के नशे में अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।

Begusarai Police : वीडियो में दिखी वर्दी, निजी अंगों का वीडियो खुद बना रहा बेशर्म अरविंद शुक्ला

बेगूसराय के एसपी मनीष ने इस मामले में बखरी डीएसपी कुंदन कुमार को जांच का निर्देश दिया था। जांच के बाद आरोपी दारोगा अरविंद शुक्ला को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ उसकी गिरफ्तारी भी हुई। अब इस दारोगा का एक अश्लील वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दारोगा अपने आवास के कमरे में ही मौजूद है। वीडियो में दरोगा के ठीक पीछे पुलिस की वर्दी टंगी हुई है। वह बिस्तर पर लेटा हुआ है और किसी को भेजने के लिए एक वीडियो बना रहा है। वीडियो बनाते समय दारोगा अपने निजी अंगों को भी बेहद ही भद्दे तरीके से मोबाइल के कैमरे से रिकॉर्ड करता है। इस वीडियो ने यह साफ कर दिया है कि अरविंद शुक्ला किस मानसिकता का बेशर्म व्यक्ति है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on