Bihar News : शादी के बाद दुल्हन को विदा करा निकला दूल्हा, अब कह रहा कि साथ नहीं रखेगा; वजह खुद लड़की तो नहीं!

रिपब्लिकन न्यूज़, दरभंगा/मधुबनी

by Republican Desk
2 comments

Bihar News : शादी-ब्याह का सीज़न चल रहा है। कोई शादी होने के कुछ घंटे बाद दुल्हन विदा करा निकल रहा है तो कोई एक-दो दिन रस्मों के नाम पर रुक कर। इस खबर में शादी के अगले दिन दूल्हा दुल्हन को विदा करन निकला, लेकिन रास्ते में दुनिया ही बदल गई।

Bride Groom : शादी के बाद कार से जा रही दुल्हन अगवा, बाइक पर बैठा ले गया युवक

25 अप्रैल 2025 की रात शादी हुई। 26 अप्रैल की शाम दूल्हे के साथ दुल्हन ससुराल के लिए निकली। रास्ते में दूल्हा-दुल्हन की कार को बाइक सवार कुछ लोगों ने हथियारों के बल पर रोका। सभी को लगा कि लूटपाट की घटना होगी, लेकिन उनमें से एक युवक ने दुल्हन को अपने साथ बाइक पर बैठाया और लेकर चलता बना।

अब दूल्हे ने आरोप लगाया है कि उसकी नई नवेली दुल्हन पहले से जिसके प्रेम में थी, वही उसे अगवा कर ले गया है। दूल्हे ने साफ कह दिया है कि पुलिस भले ही अब उसे बरामद कर ले, लेकिन वह उसे नहीं अपनाएगा। उसने प्रशासन से इस शादी में हुए खर्च को भी वापस कराने की मांग रख दी है।

Bihar News : साथ रहे दुल्हन के भाई ने अगवा करने वालों में एक युवक को पहचाना

दरभंगा के गंगापुर में शादी के बाद मधुबनी स्थित ससुराल के लिए जा रही दुल्हन के साथ यह घटना दरभंगा जिले में हुई, हालांकि दूल्हा ने अपने गृह जिला के थाने में लिखित शिकायत दी। इसमें उसने बताया कि दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र के मुहतरिया चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने बंदूक दिखाकर उसकी नई नवेली दुल्हन को अगवा कर लिया।

उसने बताया कि उसके पिता, जीजा व ड्राइवर के साथ गाड़ी में दुल्हन का भाई पप्पू राम भी था। दुल्हन के भाई ने अगवा करने वालों में एक युवक की पहचान मनीष कुमार यादव के रूप में की। दूल्हे ने इसी पहचान और निशानदेही के आधार पर आरोप लगाया कि दुल्हन का मनीष से प्रेम प्रसंग रहा होगा, इसलिए अब वह बरामद भी हो जाए तो उसे स्वीकार नहीं करेगा।

Husband Wife : मां ने पति-पत्नी को समझाने से पहले बरामदगी की गुहार लगाई

लड़की की मां जानकी देवी ने आशंका जताई कि अपहर्ता उनकी बेटी के साथ अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने पुलिस ने अपनी बेटी की बरामदगी की गुहार लगाते हुए कहा कि पहले वह मिल जाए, फिर दोनों पति-पत्नी को समझाया जाएगा। महिला ने कहा कि उसके बेटे ने जिस मनीष यादव की पहचान की है, उसे तत्काल पकड़ा जाना चाहिए। दबंग जाति का होने के कारण उसने यह मनमानी की होगी, अन्यथा प्रेम प्रसंग जैसी कोई बात नहीं है।

50 हजार के लिए रसूल के परिवार की खुशियों से खेल कर रहा था करोड़ी गैंग

You may also like

2 comments

Leave a Comment