Bihar News : पिता ने पहले गला दबाकर मारा, फिर दोनों पैर व हाथ काटे, लाश को जला दिया, सनसनीखेज वारदात की ये है वजह

0 comments

Bihar News में दिल दहलाने वाली खबर दरभंगा से आई है। ऑनर किलिंग का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या की इस रूह कंपाने वाली घटना ने सबको सदमे में डाल दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र की कोठिया पंचायत के मंगरथू गांव में पुआल की ढेर से बरामद अधजली लड़की कंचन कुमारी (15 वर्ष) जली नहीं, बल्कि जलाई गई थी। घटना को अंजाम किसी और ने नहीं, खुद बच्ची को जन्म देने वाले पिता ने दिया है। अपने जिगर के टुकड़े को पहले कई टुकड़ो में काटा। फिर बोरे में बंद कर पुआल की ढेर में रखकर आग लगा दी।

पिता ने स्वीकारा : गला दबाया, हाथ-पैर काटा, फिर जलाया

मृतका के पिता श्याम दास ने बताया कि पहले उन्होंने कंचन की गला दबाकर हत्या की। फिर कुल्हाड़ी से दोनों हाथ और दोनो पैरों को काट दिया। उसके बाद शव को एक बोरे में बंद करके पहले शव को छुपाने की कोशिश की। कामयाब नही होने पर घर से कुछ दूर स्थित चूल्हाई महतो के खेत रखे पुआल के नीचे शव को रख कर उसमें आग लगा दिया।

Watch Video

मोबाइल से करती थी बात, इसलिए उठाया घिनौना कदम

मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी शुभम आर्य ने इसे ऑनर किलिंग का मामला बताया है। सिटी एसपी ने बताया कि इस घटना में तीन आरोपियों जिसमे मृतका का पिता श्याम दास और दादा उमेश दास के अलावा शत्रुघ्न दास को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास घटना में शव को काटने में उपयोग किया गया कुल्हाड़ी और लोहे के रॉड को जब्त किया गया है। सिटी एसपी ने बताया कि मृतका कंचन के पिता श्याम दास ने स्वीकार किया है कि उनकी छह पुत्री और एक पुत्र है। जिसमे मृतका सबसे बड़ी थी। वह मोबइल से किसी हमेशा बातचीत किया करती थी। जिसके लिए हमलोग उसे हमेशा समझाया करते थे। लेकिन घर वालों की बात को वह अनसुना कर रही थी। इसी बात से नाराज होकर पहले गला दबाकर मार दिया। फिर कुल्हाड़ी से कई वार किया। हत्या के बाद पैर और हाथ को काट कर अलग कर दिया और पड़ोसी के खेत मे रखे पुआल के ढेर के नीचे रखकर आग लगा दिए।

Watch Video

मुख्य आरोपी है पिता, दादा ने दिया साथ : सिटी एसपी

सिटी एसपी शुभम आर्य ने बताया कि यह मामला पूरी तरीके से ऑनर किलिंग का है। इस घटना में लड़की के पिता और दादा ने मिलकर पहले लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव के दोनों हाथ और पैर को काटकर अलग कर दिया। इस मामले के तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। गिरफ्तार तीनो आरोपियों ने भी अपनी संलिप्तता स्विकार कर ली है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on