Bihar News में लव जिहाद से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला। इंस्टाग्राम पर हिंदू बनाकर एक युवक ने लड़की को फंसाया। उसके साथ सेक्स किया। फिर उसे बेचने की रची साजिश।
बिहार के सीतामढी में एक लव जेहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर गोरखपुर की रहने वाली एक लड़की को सोशल मीडिया के माध्यम से प्यार के जाल में फंसा लिया। तीन दिन तक होटल में रखने के बाद उसे रेड लाइट एरिया में बेचने की कोशिश की। आरोपी युवक सीतामढ़ी जिले के राजोपट्टी मुहल्ले का रहने वाला है। वहीं लड़की गोरखपुर की रहने वाली है।
इंस्टाग्राम पर फंसाया, यूपी से पहुंची बिहार
युवक ने इंस्टाग्राम पर उक्त नाबालिग लड़की के साथ दोस्ती कर ली। उसको हिंदू बनकर प्यार के जाल में फंसा लिया। इतना ही नहीं, उसको इलाज कराने के बहाने गोरखपुर से पटना बुला लिया। फिर पटना से उसे सीतामढ़ी लाकर एक होटल में रखा। तीन दिनों तक होटल में रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब लड़की को पता चला कि वो गलत लोगो के जाल में फंस चुकी है तब उसने होटल से भागने की कोशिश की।
लड़की को रोते देख लोगों ने की मदद, पकड़ा गया आरोपी
जब लड़की होटल से भागी तब आरोपी मो. अनीश उसका पीछा करता रहा। लड़की को रास्ते में रोता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बचपन बचाओ आंदोलन के टीम को दे दी। स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। तब लड़का भी उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। पुलिस ने लड़की और लड़का दोनों को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। लड़की ने महिला थाने पर काउंसिलिंग के दौरान बताया कि किस तरीके से हिंदू बनकर उसे प्यार के जाल में फसाया गया और उसके साथ गलत काम किया। इतना ही नही उसे जबरन नशा का टेबलेट भी दिया जाता था।
रेड लाइट एरिया में नाबालिग को बेचने की थी तैयारी
फिलहाल सीतामढ़ी एसपी के निर्देश पर आरोपी युवक के खिलाफ सीतामढ़ी के महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की को काउंसलिंग के बाद उसके घर भेजने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है। बताया जा रहा है लड़की को झांसे में लेकर आरोपी युवक उसे सीतामढ़ी के रेड लाइट एरिया में बेचने की फिराक में था। लड़की की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद के कारण नाबालिग की जिंदगी बच गई।
पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया, आगे की कार्रवाई हो रही है : एएसपी
सीतामढ़ी एएसपी मनोज राम ने बताया कि बचपन बचाओ की टीम को सूचना मिलने पर पता चला कि एक लड़की को बहला फुसला कर यहां लाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया है। आगे की करवाई की जा रही है।