Bihar News में चर्चा उस दुल्हन की जिसने मंडप से बारात को वापस भेज दिया। बेटी की इस दिलेरी पर गांव के लोग भी खुश हैं। लेकिन दुल्हन ने आखिर ऐसा क्यों किया?
दूल्हे को देखते ही भड़क उठी दुल्हन
दुल्हन की हाथों में मेहंदी सजी थी। मंडप एक जोड़ी के बंधन का गवाह बनने वाला था। गाज़े-बाज़े के साथ हर कोई खुशी से झूम रहा था। लेकिन, दुल्हन भड़क गई। दूल्हे को देख उसने ऐसा कदम उठाया कि हर कोई सोच में पड़ गया। आखिरकार ये शादी टूट गई। बारात को बंधक बना लिया गया। शादी में हुए खर्च के पैसे मिलने के बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
Bhagalpur से Katihar आई थी बारात, कहां गए बाराती…
यह मामला कटिहार का है। भागलपुर के सुल्तानगंज निवासी मंजीत चौधरी और कुर्सेला की मनीषा की शादी होनी थी। सबकुछ ठीक चल रहा था। मनीषा और मंजीत की शादी की सभी तैयारी पूरी हो चुकी थी। शादी में आमंत्रित मेहमानों को खाना परोसा जा रहा था। शादी का उत्साह चरम पर था। गाजे-बाजे के बीच सराती, बारात आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन बारात विवाह स्थल तक नहीं पहुंच सकी। जिससे लड़की वालों की चिंता और बेचैनी बढ़ गई।
शराबी दूल्हा सुबह बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हन ने शादी से किया इनकार
खोजबीन की गई तो पता चला कि दूल्हा शराब के नशे में बेहोश है। उसे होंश में लाने की तमाम कोशिशें बेकार साबित हुई। आखिरकार सुबह होने पर दूल्हे राजा बारात के साथ दुल्हन के घर स्थल पर पहुंचा। दूल्हे की हालत देखकर हाथों में मेहंदी रचाई मनीषा ने सब कुछ तैयार होने के बावजूद इस पियक्कड़ दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद शादी के आयोजन में किए गए खर्च के एवज में दूल्हा और बारातियों को बंधक बनाकर विवाह में हुए खर्च का डिमांड करने लगे। अंततः पैसे देने के बाद पियक्कड़ दूल्हा और बाराती बगैर दुल्हन के ही वापस लौट गए। रिश्ता टूटने के बाद दुल्हन के भाई सुनील जायसवाल रो-रो कर बहन की शादी टूटने का अफसोस तो जाता रहे हैं। लेकिन उन्हें फक्र भी है कि एक पियक्कड़ के हाथ में जाने से पहले बहन की जिंदगी जहन्नुम होने से बच गई।