Ram Mandir के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी पूरे देश में हो रही है। भाजपा के बाकी नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद लगातार पूजा-पाठ में व्यस्त हैं। लेकिन, यहां तो एक नई बात कह दी है बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप ने।
अयोध्या के श्रीराम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को है। इसकी तैयारी पूरे देश में हो रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP Party India) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने इस दिन पूरे देश में ‘राम आएंगे’ कहते हुए मंदिरों-घरों में दीपोत्सव कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच बिहार सरकार (Bihar News) के वन-पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने चार शंकराचार्यों और अपने सपनों की बात करते हुए दावा किया है कि 22 जनवरी को अयोध्या (Ram Mandir Ayodhya) में भाजपा वाले जो कर लें, लेकिन भगवान श्रीराम वहां नहीं आएंगे। प्राण प्रतिष्ठा का ढोंग होकर रह जाएगा। भगवान राम ने खुद सपने में आकर यह बताया है।
बिहार में खेला होने वाला है
Ram Mandir में प्राण प्रतिष्ठा ढोंग है
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, देश के पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने सपनों के बारे में बातें कई बार कर चुके हैं। वह बिहार में रहते हैं, लेकिन साइकिल से चलने के दौरान एक बार बताने लगे थे कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने उनके सपनों में आकर क्या-क्या कहा। वह अपने सपनों की बात कई बार कह चुके हैं। भगवान श्रीकृष्ण के बारे में भी कहते रहे हैं। इस बार उन्होंने भगवान राम को लेकर चल रही तैयारियों के बीच कहा- “कोई जरूरी है कि श्रीराम 22 तारीख को ही आएंगे! नहीं आएंगे, राम उस दिन। हमको सपना में बताए हैं। चार शंकराचार्यों को भी यही सपना आया है। हमको भी सपना में आए हैं राम जी। हमको तो सपना में आकर राम जी खुद बोले हैं कि यह सब लोग ढोंग कर रहा है।”
नीतीश से नौकरी लेकर क्या बोले शिक्षक
प्राण प्रतिष्ठा के नाम पर धर्म खंडित कर रहा
तेज प्रताप ने आगे और विश्वास जताते हुए कहा- “हमको बोले कि हम उसे दिन आएंगे ही नहीं।” बिहार की नीतीश कुमार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव भाजपा को लेकर हमेशा हमलावर रहते हैं। कई तरह की भविष्यवाणी करने के कारण भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने एक आयोजन के दौरान भाजपा पर हमला करते हुए कहा- “ई लोग धर्म को खंडित कर रहा है। भारत मां के चार पुत्र हैं हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई। हम सब हैं भाई-भाई। अभी यह लोग जो कर रहा है भाई-भाई को लड़ा के, तो क्या भारत मां अपना सुखमय जिंदगी जी रही हैं?