Bihar News : शिक्षक से रिश्वतकांड में निगरानी का बड़ा एक्शन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और सहायक गिरफ्तार, घूस लेते पकड़ा गया

रिपब्लिकन न्यूज, रोहतास

by Jyoti
0 comments

Bihar News : शिक्षक से रिश्वतकांड में निगरानी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और उनके सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा गया है।

Rohtas News : रिश्वत लेते प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और सहायक गिरफ्तार

निगरानी की कार्रवाई से जुड़ी बड़ी खबर है। शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर निगरानी विभाग ने बड़ा चोट कर दिया है। पटना निगरानी विभाग की टीम ने रोहतास में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और उनके सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और लेखा सहायक एक शिक्षक से काम के बदले रिश्वत ले रहे थे। शिक्षक की शिकायत पर निगरानी विभाग ने यह कार्रवाई की है। दोनों को घूस की रकम के साथ दबोच लिया गया है।

Vigilance Raid Bihar : विक्रमगंज के BEO दफ्तर में घूसकांड

पटना से पहुंची निगरानी विभाग टीम ने रोहतास जिले के बिक्रमगंज में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तथा उनके सहायक को घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार है। बिक्रमगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) सुधीरकांत शर्मा तथा विक्रमगंज के बीईओ कार्यालय के लेखा सहायक सुभाष कुमार को निगरानी ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बीईओ 7600 रुपए तथा लेखा सहायक 7000 रुपए रिश्वत ले रहे थे। अब तक की जानकारी के अनुसार, एक शिक्षक से रिश्वत की रकम ली जा रही थी।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on