Bihar News : राजधानी पटना में बेलगाम अपराधियों ने दुस्साहस किया है। मंत्री और जज आवास के समीप युवक पर फायरिंग की गई है। वारदात के पीछे का मकसद लूट है कुछ और यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है।
Bihar Police : मुख्यमंत्री आवास और एयरपोर्ट से भी करीब है घटनास्थल
पटना में अपराधियों का दुस्साहस सीमाओं को लांघ चुका है। आम पब्लिक को कारतूस ठोकने वाले अपराधी अब माननीय के आवास के समीप भी खूनी वारदात से परहेज नहीं कर रहे हैं। यही वजह है कि पटना के एयरपोर्ट थाना इलाके में गोलीबारी की गई। एक युवक को टारगेट कर गोली चलाई गई है। यह वारदात (Bihar News) मंत्री और जज आवास के समीप हुई है। वीवीआईपी इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी कर अपराधियों ने पटना में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति साफ कर दी है। अब पुलिस अपराधियों के जल्द पकड़े जाने का दावा कर रही है।
Tejashwi Yadav X Post : विपक्ष के नेता बोले- इसे जंगलराज नहीं कहना!
Patna News : पोलो रोड में युवक को गोली मारने की कोशिश
गुरुवार की सुबह राजधानी के सबसे पॉश इलाके में फायरिंग की घटना सामने आयी है। अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री और हाई कोर्ट के जज के आवास के बाहर गोलीबारी की है। यह वारदात इस लिहाज से बेहद गंभीर मानी जा रही है, क्योंकि यह राजधानी के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में हुई है। पटना के पॉश इलाके एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोलो रोड में गोलीबारी हुई।
एक अपराधी ने राहुल कुमार नाम के एक ड्राइवर को गोली मारने की कोशिश की, लेकिन निशाना चूक गया और राहुल बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सचिवालय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मामला एयरपोर्ट थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से बात की जा रही है। सीसीसीटीवी फुटेज जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
Bihar News Patna Police : मंत्री अशोक चौधरी के आवास के सामने हुई घटना
यह इलाका वीवीआईपी है। अशोक चौधरी के सरकारी आवास के ठीक नजदीक एक युवक पर गोली चलने से हड़कंप मच गया है। कहा जा रहा है कि लूटपाट के दौरान गोली चलाई गई है। घटनास्थल के समीप कई मंत्रियों और वरीय अधिकारियों का आवास स्थित है। पुलिस के अनुसार, राहुल पैदल ड्यूटी पर जा रहा था। तभी बाइक सवार अपराधियों ने उस पर गोली चलाई। गोली चलाने के बाद अपराधी भाग गए। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को देख रही है।
1 comment
[…] […]