Lok Sabha Election 2024 : वोटिंग के दौरान शिक्षक व होम गार्ड जवान की मौत, 54 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला

रिपब्लिकन न्यूज, पटना/सुपौल/अररिया

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में खबर Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting से जुड़ी हुई। वोटिंग के दौरान एक शिक्षक व एक होम गार्ड के जवान की मौत हो गई है।

5 सीटों पर चल रहा मतदान

Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting : 5 लोकसभा सीट पर मतदान

लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान जारी है। बिहार की 5 लोकसभा सीट झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा सीट पर मतदान चल रहा है। इन पांचों लोकसभा क्षेत्र में कुल 54 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इन पांचों सीटों पर कुल 98 लाख 60 हजार 377 वोटर हैं। कुल 9848 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से 55 हजार से अधिक अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। ताकि किसी तरह की चूक न हो।

Watch Video

सुपौल में प्राचार्य तो अररिया में होम गार्ड जवान की मौत

मतदान के दौरान सुपौल के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड चांदपीपर पंचायत स्थित बूथ संख्या 58 में पीठासीन पदाधिकारी की मौत हो गई है। ड्यूटी करते वक्त अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह रतनपुरा उच्च विद्यालय में प्राचार्य थे। इसके अलावा अररिया के जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र में पेचैली मतदान केंद्र पर एक होम गार्ड जवान की भी मौत हो गई है। होम गार्ड जवान की मौत का कारण भी हार्ट अटैक ही माना जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment