Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन राज्य में तबादलों का दौर तेजी पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा गए और इधर सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की।
Transfer News : कई जिलों के भू-अर्जन पदाधिकारी बदले, कई सचिवालय बुलाए गए
बिहार की नीतीश कुमार सरकार बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2025) के पहले प्रशासनिक महकमे को पूरी तरह बदलने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। पिछले दिनों बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी हुआ था। इसमें 18 जिलों के नए जिलाधिकारी आ गए थे। कई प्रमंडलों के आयुक्त से लेकर नगर निकाय के आयुक्त तक का तबादला आदेश जारी हुआ था। अब सामान्य प्रशासन विभाग (GAD Bihar) ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों का फिर से तबादला आदेश जारी किया है। आईएएस ट्रांसफर के दिन भी बिप्रसे के कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया था।