Bihar News : सात निश्चय योजना के तहत गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए चार लाख रुपए तक लोन मिल सकता है। इसका जरिया बन रहा है एजुकेशन टाइम्स वेलफेयर ट्रस्ट। जानिए, क्या है यह योजना और कैसे मिलेगा फायदा?
Student Credit Card : सात निश्चय योजना के तहत गरीब बच्चों के लिए बड़ा मौका
एजुकेशन टाइम्स वेलफेयर ट्रस्ट बिहार सरकार की सात निश्चय योजना के तहत गरीब बच्चों को पढ़ाई का मौका दे रहा है। योजना के तहत छात्रों को 4 लाख रुपये तक का क्रेडिट कार्ड मिलेगा। इससे वे अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। ट्रस्ट की ओर से एपी कॉलोनी आशा सिंह मोड़ पर कमला विहार भवन स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट निदेशक जावेद सलीम और राजेश कुमार ने इसके फायदे गिनाए।
Bihar News : कोर्स फी कम करने के लिए कई कॉलेजों से टाइअप
ट्रस्ट महंगे कोर्स की फीस कम करने के लिए भी काम कर रहा है। इसके लिए कई कॉलेजों से टाइअप किया गया है। इनमें सितमोग ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन औरंगाबाद, निभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन राजगीर, बी.एल. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन औरंगाबाद, सनाका एजुकेशन ग्रुप दुर्गापुर और चाण्वसा ग्रुप ऑफ एजुकेशन पटना शामिल हैं। ट्रस्ट के निदेशक जावेद सलीम और राजेश कुमार ने कहा कि हर तरह का प्रयास इसलिए किए जा रहे हैं, ताकि गरीब बच्चों की प्रतिभा को निखारा जा सके।
Education Times Welfare Trust : मोबाइल नंबर से ले सकते हैं जानकारी
ट्रस्ट का मकसद है कि कोई भी बच्चा पैसों की कमी से पढ़ाई से न छूटे। इसके लिए सात निश्चय योजना के तहत आने वाले सभी कोर्स का लाभ छात्रों को दिलाने की कोशिश की जा रही है। ट्रस्ट के मो. अरशद, मो. आरिज, मो. शकिल, डॉ. राजेश कुमार, देव बली ने कहा कि ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी 7870990264 पर संपर्क करें तो उन्हें पूरी मदद की जाएगी। इस योजना का लाभ लोगों को मिले, इसके लिए यह मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया गया है।