Bihar News : महिला मुखिया की अजब प्रेम की गजब कहानी; हफ्ताभर गायब रही, तीसरे पति के साथ हुई प्रगट

रिपब्लिकन न्यूज़, मधेपुरा

by Republican Desk
0 comments

Bihar News : कल चार शादियों के बाद पांचवीं पत्नी की मौत वाली खबर चर्चा में थी। आज एक हफ्ते से गायब रहकर तीसरे पति के साथ प्रगट हुई महिला मुखिया खबर में है। महिला मुखिया को हटाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है।

महिला मुखिया तीसरे पति के साथ सामने आई तो मधेपुरा में हंगामा मच गया। फोटो- RepublicanNews.in

Love Affair : वार्ड सचिव को दिल दे बैठी मुखिया, रचाई तीसरी शादी

दो शादियां, दो बच्चे पहले से। अचानक एक हफ्ते से गायब थी महिला मुखिया। दो पति के रिश्तों (Husband wife) के बाद तीसरे की चर्चा थी। जितना मुंह, उतनी बातें। लेकिन, महिला मुखिया ने उन बातों में दम भर दिया, जब वार्ड सचिव के साथ तीसरी शादी रचाकर गांव पहुंची। 11 साल में दो शादियां कर चुकी महिला मुखिया सुनीता देवी का यह तीसरा प्यार (Love Affair) दो महीने से चल रहा था। दो महीने से वह वार्ड सचिव के साथ प्यार में थी और अब दोनों ने कोर्ट में शादी के साथ गांव में दस्तक दी तो हंगामा मच गया।

Husband Wife : पहली स्वजातीय, दूसरी शादी प्यार में; तीसरा भी प्रेम विवाह

मुखिया सुनीता देवी की मां जंगली देवी भी बेटी की हरकतों को नहीं समझ पा रहीं। उन्होंने बताया कि सुनीता की पहली शादी 2013 में पूर्णिया जिले में कराई थी। स्वजातीय युवक से शादी कराई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही वह मायके लौट आई। पति-पत्नी के बीच किस बात पर क्या हुआ कि सुनीता कभी लौटी नहीं। अगले साल सुनीता ने अपने ही शेखपुरा गांव के रामधीन साह के बेटे संजय साह से प्रेम विवाह कर लिया। हमलोग यह भी देखते रहे। खैर, दोनों में लंबे समय ठीकठाक सबकुछ चला। दो बेटे भी हैं। लेकिन, अब नई कहानी सामने आई तो हम भी चौंक गए। 2021 में मुखिया का चुनाव जीतने के बाद से सुनीता में बदलाव दिख रहा था। दो महीने से वह वार्ड-8 के सचिव नवीन कुमार से ज्यादा अंतरंग हो रही थी। 30 अगस्त को वह पति-बच्चे को छोड़ कर गायब हुई तो पता चला कि नवीन भी गायब है। अब दोनों एक साथ सामने आए हैं और खुद को शादीशुदा बता रहे हैं।

Notary Public : नोटरी के शपथपत्र पर शादी, पति गिरफ्तार

मधेपुरा के बिहारीगंज के शेखपुरा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने भागने के दिन ही 30 अगस्त को उदाकिशुनगंज में नवीन कुमार से शादी रचा ली। यह शादी नोटरी पब्लिक के सामने शपथ के रूप में हुई। शादी के बाद गांव पहुंचने पर लोगों ने इसका विरोध शुरू किया तो सुनीता ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगा दिया। पति ने कहा कि नवीन से बातचीत को लेकर दोनों के बीच में गतिरोध और कहासुनी हो रही थी, लेकिन मारपीट जैसी कोई बात नहीं थी। एक तरफ लोग महिला मुखिया से इस्तीफा की मांग कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें समाज में ऐसी मिसाल देने वाली जन-प्रतिनिधि नहीं चाहिए और दूसरी ओर पुलिस ने मुखिया के तीसरे पति को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा पति नवीन कुमार आगे चलकर छूट भी जाएगा, क्योंकि पति के रहते तीसरी शादी का जुर्म महिला मुखिया ने किया है। अब नवीन के परिजन इस बात को साबित करने में जुटे हैं कि गलती महिला मुखिया की है, वार्ड सचिव ने कुछ जबरन नहीं किया है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on