Bihar News : देह व्यापार के धंधे को कानूनी तौर पर फूलप्रूफ करने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। क्लासिक डांस के नाम पर लकड़ियों का यौन शोषण किया जा रहा था।
Sex Racket : गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में देह व्यापार
सेक्स रैकेट के धंधे को कानूनी तौर पर फूल प्रूफ करने के लिए माफियाओं ने नया रास्ता तैयार किया है। अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच लड़कियों को अब क्लासिक डांस के नाम पर बुलाया जा रहा है। फिर लड़कियों का यौन शोषण किया जा रहा है। बिहार के गोपालगंज में एक ऐसे रैकेट का खुलासा हुआ है जो क्लासिक डांस की आड़ में देह व्यापार कर रहा था। पुलिस ने मौके से 14 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया है। जबकि माफिया की गिरफ्तारी हुई है। गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर बरौली थाना पुलिस और मिशन मुक्ति फाउंडेशन की संयुक्त कार्रवाई में क्लासिक डांस के नाम पर चल रहे अश्लील और अनैतिक कार्य का पर्दाफाश हुआ है।
Gopalganj News : अश्लील गीतों पर डांस और लड़कियों का शोषण
बरौली थाना क्षेत्र के रतन सराय गांव के समीप यह कार्रवाई हुई है। एक ऑर्केस्ट्रा के नाम पर नाबालिग किशोरियों से अश्लील गीतों पर डांस कराया जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रिया ऑर्केस्ट्रा के नाम पर नाबालिग लड़कियों का शोषण हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और मिशन मुक्ति फाउंडेशन की टीम ने छापेमारी की। जहां 14 किशोरियों को मुक्त कराया गया। कार्रवाई के दौरान मौके से ऑर्केस्ट्रा संचालक राकेश सिंह, जो कि मछरीहट्टा का निवासी है, को गिरफ्तार किया गया है।
Bihar Crime : यौन शोषण के अपराध पर जीरो टॉलरेंस : अवधेश दीक्षित
ऑर्केस्ट्रा कई अन्य स्थानों पर सक्रिय था। स्थानीय प्रशासन और मिशन मुक्ति फाउंडेशन की तत्परता से यह कार्रवाई सफल हो पाई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ऑर्केस्ट्रा से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। एसपी अवधेश दीक्षित ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों के शोषण और अश्लीलता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।