Bihar News : लाठी-डंडे से पीटा, गले में फांसी लगाई, फिर गोली मार कर हत्या, बेगूसराय में दिल दहलाने वाली वारदात

रिपब्लिकन न्यूज, बेगूसराय

by Jyoti
0 comments

Bihar News : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव चल रहा है। इसी कड़ी में बेगूसराय में हत्या की एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। हत्यारे ने एक युवक को लाठी- डंडे से पीटा। फिर उसके गले में रस्सी से फांसी लगाई और उसे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। लाश को एक खेत में से बरामद किया गया है।

बेगूसराय में हत्या की दिल दहलाने वाली वारदात, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Bihar Crime : बेगूसराय में युवक की बेरहमी से हत्या, खेत से मिली लाश

क्राइम कंट्रोल के लिए भले ही पुलिस मुख्यालय में मीटिंग और प्रेस ब्रीफिंग का दौर जारी है, लेकिन जिलों में अपराध बेलगाम हो चुका है। बेगूसराय में हुई हत्या की एक वारदात से लोग सहम गए हैं। एक युवक का शव खेत से बरामद किया गया है। दो दिनों से लापता युवक की हत्या इतनी बेरहमी से की गई है कि उसकी लाश देखकर लोग सिहर गए। लाश के आसपास मिले खून के निशान बताते हैं कि उसके साथ मारपीट की गई है। गले में रस्सी से फंदा लगाया गया है। फिर गोली मार दी गई। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात ने पुलिस की कार्यशाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पुलिस के तमाम दावे खेत में खून से सने हुए मिल रहे हैं।

Begusarai News : घर से बुलाकर ले गए, किसने की दीपक की हत्या?

16 मार्च की रात से लापता युवक का शव गांव के बाहर मकई खेत से बरामद किया गया है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी गांव की है। रामदीरी गांव निवासी हरे कृष्णा सिंह का पुत्र दीपक कुमार उर्फ चेपू सिंह को 16 मार्च की रात को गांव के ही प्रिंस कुमार अपने साथियों के साथ घर से बुलाकर ले गया। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात तक मोबाइल पर फोन भी किया गया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। अगले दिन भी वह वापस नहीं लौटा। 17 मार्च को परिजनों के द्वारा मटिहानी थाना में दीपक के लापता होने की लिखित सूचना दी गई। परिजन दीपक की लगातार खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह मकई की खेत में जमीन में दफनाया दीपक का शव देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Begusarai Police : जानवर के नोंचने पर मिट्टी से बाहर आया शव : पुलिस

बेगूसराय के एसपी मनीष ने भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर तफ्तीश की। सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि हत्या कर शव को मकई के खेत में दफना दिया गया था। किसी जानवर के नोचने पर शव बाहर आया है। स्थानीय महिला जब खेत गई तो शव को देखा और फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस हत्या के कारण की जांच कर रही है। डीएसपी ने कहा कि हत्या कैसे की गई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा। पुलिस के अनुसार मृतक के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on