Bihar News : घर में सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे, 3 रेफर

by Republican Desk
0 comments

Bihar News में खबर राजधानी पटना से जहां एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है।

सिलेंडर ब्लास्ट में 5 लोग जख्मी

राजधानी में एक दर्दनाक घटना हुई है। गुरुवार की रात पटना के बेऊर थाना इलाके में एक सिलेंडर ब्लास्ट की घटना हुई है। घर के अंदर हुए इस ब्लास्ट में 5 लोग झुलस गए हैं।

किराएदार के यहां हुआ ब्लास्ट, 5 लोग झुलसे

बेऊर थाना क्षेत्र के दसरथा मोहल्ले में सिलेंडर ब्लास्ट की यह घटना हुई है। पुलिस ने बताया कि जिस घर में ब्लास्ट हुआ है वह घर सरजू सिंह के पुत्र पारस सिंह का है। पारस सिंह के घर में किराएदार रहते हैं। गुरुवार की रात खाना बनाने के दौरान ही एक किराएदार के किचन में सिलेंडर में आग गया। जबतक लोग कुछ समझ पाते, तेज आवाज के साथ सिलेंडर ब्लास्ट कर गया।

Watch Video

5 लोग झुलसे, 3 को किया गया रेफर

पुलिस का अनुसार, इस घटना में कुल 5 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। घायलों को पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। तीन झुलसे हुए लोगों को गंभीर स्थिति में अपोलो बर्न अस्पताल में रेफर किया गया है।

खबर अपडेट हो रही है

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on