Bihar News : BJP-JDU को झटका, चेतन आनंद पहुंच गए तेजस्वी के पास, मीडिया को दिया ऐसा जवाब

0 comments

Bihar News में Floor Test से पहले तमाम राजनीतिक दल खेल का दावा कर रहे हैं। एक दावा शिवहर से आरजेडी विधायक चेतन आनंद को लेकर किया जा रहा था। लेकिन अब इस अफवाह पर लग गया है विराम।

विधायक दल की बैठक में पहुंचे चेतन आनंद

बिहार में सोमवार को फ्लोर टेस्ट की तारीख तय है। नीतीश सरकार को अपना बहुमत साबित करना है। इससे पहले तमाम राजनीतिक दल खेल होने का दावा कर रहे हैं। ताजा दावा जेडीयू और बीजेपी की ओर से किया जा रहा था। इस दावे में कहा जा रहा था कि राजद के कई विधायक लापता हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण नाम शिवहर से राजद के विधायक चेतन आनंद का था। लेकिन अब चेतन आनंद के पार्टी से बगावत करने के सवालों पर विराम लग गया है।

तेजस्वी के बुलावे पर पहुंचे चेतन, अफवाहों पर लगा विराम

शनिवार की सुबह से मीडिया की सुर्खियों में चेतन आनंद बने हुए हैं। दावा किया जा रहा था कि चेतन आनंद आरजेडी को झटका दे सकते हैं। कहा यह भी जा रहा था कि 3 बजे से तेजस्वी आवास पर राजद की जो विधायक दल की बैठक बुलाई गई है उसमें चेतन आनंद नहीं आएंगे। लेकिन चेतन आनंद बैठक में पहुंच चुके हैं। चेतन आनंद के बैठक में पहुंचने के बाद उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है जिनमें यह दावा किया जा रहा था कि फ्लोर टेस्ट से पहले चेतन आनंद अपनी ही पार्टी को बड़ा झटका दे सकते हैं।

Watch Video

आनंद मोहन के कारण चेतन आनंद को लेकर किया जा रहा था दावा

चेतन आनंद को लेकर जो दावा किया जा रहा था उसके पीछे तर्क चेतन आनंद के पिता आनंद मोहन को लेकर दिया जा रहा था। कहा जा रहा था कि आनंद मोहन की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। ऐसे में गेंद अब केंद्र सरकार के पाले में है। अगर केंद्र सरकार ने जवाबी हलफनामे में आनंद मोहन की रिहाई को नियम के खिलाफ साबित कर दिया तो आनंद मोहन को फिर से जेल जाना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में चेतन आनंद आरजेडी से बगावत कर सकते हैं। लेकिन चेतन आनंद का राजद विधायक दल की बैठक में शामिल होना तमाम अटकलें पर विराम लग रहा है।

आप ही लोग संशय पैदा करते हैं : चेतन

चेतन आनंद जब राजद की विधायक दल की बैठक में पहुंचे तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया। मीडिया ने सवाल किया कि बैठक में आपके आने को लेकर संशय था। चर्चा थी कि आप बैठक में शामिल नहीं होंगे। इसपर चेतन आनंद ने मीडिया को साफ-साफ जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि आप ही लोग संशय पैदा करते हैं। कोई संशय नहीं है।

Watch Video

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on