Bihar News : शादी समारोह में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 2 की हत्या, 7 लोगों को मारी गोली, खून का बदला खून

रिपब्लिकन न्यूज, भोजपुर

by Jyoti
1 comment

Bihar News : शादी समारोह गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। भीड़ से शुरू हुई फायरिंग में बच्चों समेत सात लोगों को गोली लगी है। 2 युवकों की मौत हो गई है।

शादी समारोह के दौरान 2 युवकों लवकुश और राहुल की हत्या

Bihar Crime : शादी समारोह में अंधाधुंध गोलीबारी, 2 की हत्या, 7 जख्मी

एक शादी समारोह के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में 2 बच्चों समेत 7 लोगों को गोली लगी है। गोलाबारी के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई है। विवाद की शुरुआत थार गाड़ी को साइड देने के दौरान हुई थी। हालांकि बारातियों ने थार को साइड भी दे दिया था लेकिन तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। ताबड़तोड़ गोलीबारी में वहां मौजूद कुल 7 लोगों को गोली लगी है। इस हत्याकांड के पीछे एक पुरानी रंजिश सामने आई है। कहा जा रहा है कि खून का बदला खून से लिया गया है। भोजपुर में हुई इस खूनी वारदात से लोग दहल उठे।

Bhojpur News : भोजपुर में खूनी वारदात, थार सवार युवकों का मर्डर

भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत लहरपा गांव में रविवार की रात खूनी वारदात से हड़कंप मच गया। गांव में किसान सलाहकार कमलेश सिंह की बेटी की शादी थी। बारात चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव से आई थी। बारात की गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी थी। द्वार पूजा का कार्यकम चल रहा था। के दौरान बारात में शामिल होने लहरपा गांव निवासी लवकुश और राहुल थार गाड़ी से वहां से गुजर रहे थे। दोनों ने साइड मांगा। बारातियों ने साइड भी दे दिया। तभी गांव के कुछ लोगों का विवाद दोनों युवकों से हो गया। तभी भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। गोली चलाने वालों ने थार सवार दोनों युवकों को टारगेट कर गोलियां दागी। गोलीबारी में लवकुश और राहुल की मौत हो गई। वहीं बारात और लड़की पक्ष के 2 बच्चों समेत 5 लोग गोली लगने से जख्मी हो गए।

Bihar Crime News : 2022 में हुई थी हत्या, आदवत में 3 साल बाद लिया बदला

बारात में हुई गोलीबारी के पीछे 3 साल पहले हुई एक हत्या को वजह माना रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सितंबर 2022 में नवादा थानाक्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में टहलने के दौरान बबलू सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में राहुल और लवकुश नामजद अभियुक्त थे। 2022 में हुई हत्याकांड का विवाद लगातार चल रहा था। बबलू सिंह की मां प्रेमा देवी मुखिया रह चुकी हैं। रविवार की रात वारदात की सूचना पर एसपी राज, पीरो एसडीपीओ अब्बू सैफी मुर्तजा समेत 6 थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may also like

1 comment

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on