Bihar News में विजिलेंस की छापेमारी से जुड़ी बड़ी खबर है। राजस्व कर्मचारी की गिरफ्तारी के साथ ही अंचल अधिकारी के आवास पर रेड डाली गई है।
Special Vigilance Unit Raid : राजस्व कर्मी गिरफ्तार, सीओ के यहां छापा
बिहार में भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छापेमारी जारी है। इस बीच राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जमीन सर्वे में म्यूटेशन को लेकर स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने यह बड़ी कार्रवाई की है। मुजफ्फरपुर के कुढ़नी ब्लॉक के राजस्व कर्मचारी जसपाल कुमार को बीस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अंचल अधिकारी अनिल कुमार संतोषी के आवास पर भी स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छापेमारी चल रही है। SVU की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
Muzaffarpur News : भ्रष्ट कर्मी को विजिलेंस ने दबोचा
मुजफ्फरपुर के कुढ़नी ब्लॉक के राजस्व कर्मचारी जसपाल कुमार को बीस हजार रिश्वत लेते रंगो हाथ गिरफ्तार किया गया है। राजस्व कर्मचारी जसपाल कुमार की गिरफ्तारी के बाद अंचल अधिकारी अनिल कुमार संतोषी के आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट में रेड करने पहुंची है। गिरफ्तार कर्मी के आवास और कार्यालय में भी छापेमारी शुरू हो गई है। स्पेशल विजलेंस यूनिट (SVU) की इस बड़ी कार्रवाई के कुढ़नी ब्लॉक में हड़कंप मच गया है।