IPS Officer : बिहार के आईपीएस की सड़क हादसे में मौत, ट्रेनिंग के बाद मिली थी पहली पोस्टिंग

रिपब्लिकन न्यूज, सेंट्रल डेस्क

by Jyoti
0 comments

IPS Officer की मौत से जुड़ी यह बेहद दुखद खबर है। आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है।

आईपीएस हर्षवर्धन सिंह की कर्नाटक में सड़क हादसे में मौत (फोटो : RepublicanNews.in)

IPS Harshwardhan Singh : सड़क हादसे में आईपीएस हर्षवर्धन सिंह की मौत

बिहार के रहने वाले कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह अपनी पहली पोस्टिंग पर योगदान देने के लिए जा रहे थे। तभी कार का टायर फटने से यह हादसा हुआ। हर्षवर्धन सिंह मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले हैं। हादसे की खबर के बाद गांव में मातम का माहौल है। हर्षवर्धन के पार्थिव शरीर को कर्नाटक से हवाई मार्ग के जरिए पटना लाने की तैयारी चल रही है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

Saharsa News : 2023 बैच के हर्षवर्धन की थी पहली पोस्टिंग

सहरसा जिले के सोनबरसा राज थानाक्षेत्र के फतेहपुर पडरिया गांव के निवासी 2023 बैच के युवा आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन सिंह की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा रविवार देर शाम कर्नाटक के हिसाल में हुआ। जहां वह अपनी पहली पोस्टिंग पर योगदान देने जा रहे थे। हर्षवर्धन सिंह मैसूर में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कर्नाटक के हिसाल में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर योगदान देने जा रहे थे। हिसाल पहुंचने से महज 10 किलोमीटर पहले ही उनकी कार का टायर फटने से वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया और हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Road Accident : गांव में किया जाएगा अंतिम संस्कार

हर्षवर्धन के पिता अखिलेश सिंह SDM हैं। वह मध्य प्रदेश मे कार्यरत है। हर्षवर्धन की मौत की खबर मिलते ही फतेहपुर पडरिया गांव और उनके रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव के लोग उनके सरल स्वभाव और कड़ी मेहनत की प्रशंसा कर रहे हैं। पार्थिव शरीर को कर्नाटक से हवाई मार्ग से पटना लाया जाएगा। जिसके बाद आईपीएस हर्षवर्धन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में मंगलवार को किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on