Husband Wife : पति-पत्नी का रिश्ता प्रेम और विश्वास का होता है। प्रेम उससे था या नहीं, यह विश्वास खोते ही युवक ने ऑन द स्पॉट फैसला लिया। अब उसने पूरी कहानी खुद पुलिस को सुना दी है। पूरी कहानी समाज को सचेत करती है।
Double Murder Case : पति के पीछे आशिक को बुलाती थी, आंखों से देखा तो मार डाला
कुछ खबरें समाज को सचेत करती हैं। बताती हैं कि जिस रिश्ते का जो मानदंड है, उसका पालन नहीं होना जुर्म की दस्तक है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। पति-पत्नी का रिश्ता प्रेम और विश्वास का होता है। यहां उसे बार-बार लग रहा था कि पत्नी उसकी तंगी के कारण उससे दूर-दूर रहती है। फिर भी उसके मन में कहीं-न-कहीं विश्वास था कि विश्वासघात नहीं करेगी। लेकिन, जब शहर में उसे कॉल कर गांव के कई लोगों ने उसकी पत्नी के विश्वासघात (Love Affair) की जानकारी दी तो वह अचानक रात में अपने घर पहुंच गया। देखा तो उसे प्रेम और विश्वास का कत्ल अपनी आंखों के सामने दिख गया। उसकी पत्नी दूसरे के साथ ऐसी अवस्था में थी कि लिखा नहीं जा सका। पति (Husband Wife) ने फैसला ऑन द स्पॉट कर दिया। कुल्हाड़ी से दोनों का कत्ल कर भाग गया। अब उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला उत्तर प्रदेश (UP News) के जालौन जनपद का है।
UP Police : पूरी कहानी सामने आते ही पुलिस समझ गई हत्यारा कौन है?
उत्तर प्रदेश पुलिस जालौन जिले में डबल मर्डर की घटना सामने आने के बाद कुछ ही देर के लिए परेशान हुई, क्योंकि सिरसाकलार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में हुए इस दोहरे हत्याकांड की पूरी कहानी कुछ ही घंटे में सामने आ गई। पुलिस ने टिकरी निवासी कुंवर सिंह उर्फ ललोल (32) को अब गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार ललोल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गौतमबुद्ध नगर जनपद के नोएडा इलाके में रहकर मजदूरी करता था और उसकी पत्नी आरती (30) अपनी बूढ़ी सास और दो बच्चों के साथ गांव पर रहती थी।
पति के गांव से जाते ही उसका रंग-रूप-व्यवहार बदल जाता था। वह पति से ज्यादा उम्र के पैसे वाले प्रेमी के प्रति ज्यादा समर्पित थी। पति से इतर यह उसका दूसरा और ज्यादा पैसे वाला अविवाहित प्रेमी था। गुरुवार शाम आरती उसी प्रेमी के साथ अपने कमरे में थी। जब भी प्रेमी की रात होती, बच्चों को वह सास के पास सुला देती। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ था। उसके कमरे में चुर्खी थाना क्षेत्र के टिकावली गांव निवासी छविनाथ उर्फ छक्की (33) था और पति ललोल अचानक पहुंच गया। इसके बाद समझने-समझाने की बात नहीं बची। ललोल ने वहीं कुल्हाड़ी उठाई और दोनों को मार डाला।