UP Board Result 2025 : लगभग एक महीने पहले बिहार बोर्ड ने 12वीं का परिणाम जारी किया था और फिर 10वीं का रिजल्ट। अब 10वीं और 12वीं का यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 एक साथ जारी हुआ है। कैसा रहा रिजल्ट और कौन बने हैं टॉपर, देखें।
UPMSP Result 2025 : यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 के टॉपर्स की परफॉर्मेंस देखें
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं का यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 (UP Board Result 2025) जारी कर दिया। बिहार बोर्ड (Bihar Board) के परीक्षा परिणाम के करीब एक महीने बाद यूपी बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी किया है, हालांकि इसने दोनों परीक्षाओं का परिणाम (UPMSP Result 2025) एक साथ जारी कर दिया है। यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखें तो 90.11% विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। टॉप 10 की सूची में सबसे पहला नाम यश प्रताप सिंह का है। 12वीं, यानी इंटरमीडिएट में 81.15% परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में प्रयागराज की महक जायसवाल टॉपर हैं।
UPMSP Result 10th : उत्तर प्रदेश के 10वीं टॉपर बने यश प्रताप सिंह
मैट्रिक, यानी 10वीं का रिजल्ट देखें तो कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11% रहा। लड़के 86.66% तो लड़कियां 93.87% सफल रहीं। टॉप-10 की सूची में कुल 55 परीक्षार्थियों ने जगह बनाई। टॉप रैंक-1 पर एक ही परीक्षार्थी को जगह मिल। रैंक-2 पर दो, रैंक-3 पर तीन, रैंक-4 पर छह और रैंक-5 पर एक विद्यार्थी है।
UP Board Result 2025 : 10वीं के टॉप 3 में यह 6 नाम
97.83% यश प्रताप सिंह (जालौन)
97.67% अंशी (इटावा)
97.67 % अभिषेक कुमार यादव (बाराबंकी)
97.50% ऋतु गर्ग (मुरादाबाद)
97.50 % अर्पित वर्मा (सीतापुर)
97.50% सिमरन गुप्ता (जालौन)
UPMSP Result 12th 2025 : 12वीं के यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 में
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 के 12वीं का रिजल्ट देखना है तो पहले यह समझें कि इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी ही उत्तीर्ण हुए। कुल 76.60% लड़के और 86.37% प्रतिशत लड़कियां पास हुईं। इंटर की टॉप-10 विद्यार्थियों की सूची में 30 नाम शामिल हैं। रैंक-1 पर एक ही छात्रा हैं- प्रयागराज की महक जायसवाल। रैंक-2 पर चार, रैंक-3 पर एक, रैंक-4 पर एक और रैंक-5 पर दो परीक्षार्थी रहे।
UP Board Result 2025 : 12वीं के टॉप 3 में यह 6 नाम
97.20% महक जायसवाल (प्रयागराज)
96.80% साक्षी (अमरोहा)
96.80% आदर्श यादव (सुल्तानपुर)
96.80% शिवानी सिंह (प्रयागराज)
96.80% अनुष्का सिंह (कौशांबी)
96.40% मोहनी (इटावा)