BJP के हुए Pawan Singh, यहां से लड़ेंगे लोकसभा Election! Nitish-Tejashwi पर ‘खामोश’

by Editor One

Bihar News में अभी बात Politics की। आने वाले लोकसभा Election की तैयारियों के बीच अब भोजपुरी स्टार Pawan Singh ने ओढ़ लिया है भगवा। मतलब BJP के हो गए हैं पवन सिंह। कहां से Election लड़ेंगे पवन सिंह?

रविवार को पवन सिंह पटना स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंचे

बिहार में सियासी शतरंज पर शह और मात का खेल शुरू हो चुका है। ऐसे में BJP धुरंधरों को अखाड़े में उतार रही है। ऐसे में अब Bihar BJP ने Bhojpuri स्टार Pawan Singh को भी भगवा रंग में रंग दिया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार पवन सिंह 2014 लोकसभा Election में कूदने को तैयार हैं। कहा जा रहा है कि उनकी दावेदारी आरा लोकसभा सीट से हो सकती है। रविवार को पवन सिंह भाजपा दफ्तर पहुंचे और मीडिया के सामने भी आए।
पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पवन सिंह ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं ने जब उनसे सवाल किया कि क्या वो आरा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे? इसपर उन्होंने कहा कि जो पार्टी कहेगी, वो करूंगा।

आगे बढ़ने का मन किसका नहीं करता…

चुनाव लड़ने की इच्छा के सवाल पर पवन सिंह ने कहा कि किसको आगे बढ़ने का मन नहीं करता है। उन्होंने कहा कि कमर कस चुके हैं। बस आदेश का इंतजार है। दर्शकों ने गायक से नायक बनाया। आगे जो जनता की मर्जी।

Nitish Kumar-Tejashwi Yadav के सवाल को टाल गए पवन

पवन सिंह बीजेपी की तरफ से ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। भाजपा की तरफ से आज बिहार के 1500 युवाओं को अमृत कलश के साथ स्पेशल ट्रेन से दिल्ली रवाना किया जाएगा। लेकिन मीडिया के एक सवाल पर पवन सिंह ने लगभग चुप्पी साध ली। उनसे जब यह सवाल किया गया कि ‘बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि बिहार सरकार देश के मुद्दों को लेकर चिंतित नहीं है’। इसपर आपकी क्या राय है? इस सवाल पर पवन सिंह ने गोल-मटोल जवाब दिया। उन्होंने कि वो पार्टी के नए सिपाही हैं। उन्हें बहुत जानकारी नहीं हैं और जिस मुद्दे पर जानकारी नहीं होती वो उसपर नहीं बोलते हैं।

राजपूत सीट है आरा, पवन सिंह का जन्मस्थान भी है

आरा लोकसभा सीट की बात करें तो यहां से भाजपा के कद्दावर नेता आरके सिंह सांसद हैं। यह भोजपुर जिले का एक हिस्सा है और इसमें सात विधानसभा क्षेत्र संदेश, बरहरा, आरा, अगिआंव (एससी), तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर शामिल हैं। 1980 तक इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व केवल दो सांसदों ने किया था। बाली राम भगत, जो यादव जाति से थे और चंद्रदेव प्रसाद वर्मा, जो कुशवाहा ( कोइरी ) जाति से आते हैं। 1989 में अत्यंत पिछड़ी जाति के सदस्य रामेश्वर प्रसाद इंडियन पीपुल्स फ्रंट से चुने गए थे। 1996, 1998 और 1999 के चुनावों में जीतने वाले चंद्रदेव प्रसाद वर्मा, हरिद्वार प्रसाद सिंह और राम प्रसाद कुशवाहा, तीनों कोइरी जाति से संबंधित थे। फिर 2009 से यहां लगातार राजपूत जाति के उम्मीदवार चुनाव जीत रहे रहे हैं। पवन सिंह की नजर आरा सीट पर इसलिए भी टिकी है, क्योंकि आरा ही उनका जन्मस्थान है। 5 जनवरी 1986 को आरा जिले में पवन सिंह का जन्म हुआ था। साल 2007 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। पवन सिंह भी जाति से राजपूत हैं। ऐसे में भाजपा भी आरा सीट को पवन सिंह के लिए सही मान रही है। हालांकि, आरके सिंह का टिकट काटना भाजपा के लिए इतना आसान भी नहीं है।

You may also like

Leave a Comment

cropped-republicannews-logo.png

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on