Hemant Soren गायब; झारखंड की मुख्यमंत्री कल्पना सोरेन बनेंगी? ईडी के सामने Lalu Yadav के बाद तेजस्वी यादव हाजिर

by Republican Desk
0 comments

Jharkhand News में इस वक्त सीएम हेमंत सोरेन चर्चा में हैं। वहीं Bihar News में Tejashwi Yadav सुर्खियों में हैं। हालांकि, ऐसा शायद पहली बार हो रहा है जब एक राज्य के मुख्यमंत्री की गुमशुदगी ने सबको हैरान कर दिया है।

पटना में तेजस्वी से पूछताछ, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन लापता

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) लापता हैं। उनकी तलाश में प्रवर्तन निदेशालय की टीम झारखंड से लेकर दिल्ली तक जाल बिछाए बैठी है। रांची में राज भवन, सीएम हाउस, बीजेपी दफ्तर और ईडी कार्यालय समेत अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब बीजेपी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भगोड़ा करार दिया है। साथ ही साथ, मुख्यमंत्री की तलाश करने वाले को बतौर इनाम 11 हजार रुपए देने की बात भी कही है। इधर पटना में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) के बाद अगली सुबह तेजस्वी यादव भी ईडी दफ्तर में हाजिर हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। तेजस्वी यादव से यह पूछताछ लैंड फॉर जॉब स्कैम (Land for Job) मामले में की जा रही है।

भाजपा ने रखा 11 हजार का इनाम, झारखंड का सम्मान मिट्टी में मिलाया

झारखंड में सियासी तूफान मचा है। लंबे समय से ईडी की पूछताछ से बच रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अब ईडी का शिकंजा कसता ही जा रहा है। इनसब के बीच अब सवाल यह उठने लगा है कि आखिर हेमंत सोरेन है तो कहां हैं? लिहाजा झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन पर तगड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा ‘हमारे राज्य के मुख्यमंत्री केंद्रीय एजेंसियों के डर से पिछले करीब 40 घंटे से लोकलाज त्याग कर लापता हैं और चेहरा छिपाकर भागे-भागे फिर रहे हैं। यह न सिर्फ मुख्यमंत्री की निजी सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि झारखंड की साढ़े 3 करोड़ जनता की सुरक्षा, इज्जत, मान-सम्मान भी खतरे में है। जो कोई भी बिना विलंब हमारे इस होनहार मुख्यमंत्री को स्वकुशल खोज कर लाएगा उसे मेरी तरफ से 11 हजार का इनाम दिया जाएगा’। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी हेमंत सोरेन पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने लिखा ‘आज झारखंड के लोगों का मान-सम्मान हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने लापता होकर मिट्टी में मिला दिया। उन्होंने हेमंत सोरेन का एक पोस्टर भी साझा किया जिस पर लिखा है ‘पहली बार, मुख्यमंत्री लापता’।

रांची बुलाया गए सभी विधायक, कल्पना सोरेन हो सकती हैं सीएम

झारखंड में राजनीतिक हलचल के बीच अब झारखंड में मुख्यमंत्री के बदलने की खबरें सामने आ रही हैं। यह खबर इसलिए सामने आ रही है क्योंकि जमीन घोटाला में घिरे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लापता होने के बीच सत्ताधारी दल के विधायकों को रांची बुला लिया गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई वाली सरकार के सभी विधायकों को रांची में रहने का आदेश दिया गया है। झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायकों को रांची ना छोड़ने और मंगलवार को एक अहम बैठक में हिस्सा लेने के निर्देश मिले हैं। यह बैठक ऐसे वक्त में बुलाई गई है जब ईडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तलाश रही है। सूत्रों का दावा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका सता रही है। ऐसे में पार्टी ने अब उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को कुर्सी सौंपने की तैयारी कर ली है।

कल्पना सोरेन को कुर्सी सौंपने की तैयारी

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा किया है कि कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाए जाने की योजना के तहत ही विधायकों को रांची बुलाया गया है। बीजेपी के दावे में कितना दम है यह तो कुछ घंटे में साफ हो जाएगा। लेकिन एक मुख्यमंत्री का इस तरह लापता होना झारखंड मुक्ति मोर्चा पर भी बड़ा सवाल उठा रहा है।

पटना में तेजस्वी से ईडी कर रही पूछताछ, बीजेपी ने घोटाले पर घेरा

बिहार में महागठबंधन सरकार गिरने के बाद सोमवार को लालू यादव से पटना के ईडी दफ्तर में लंबी पूछताछ हुई। वहीं आज यानी मंगलवार को तेजस्वी यादव ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए पहुंचे हैं। तेजस्वी से लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में पूछता चल रही है। इस बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर घोटाले को लेकर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि चारा खाने वालों और नौकरी देने के नाम पर जमीन लिखवाने वालों से पूछताछ तो होगी ही।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on