Bihar News : सहरसा के दारोगा को पटना में लगी गोली, बेटे और भतीजे पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग, ससुराल में खूनी खेल

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : जमीनी विवाद में एक बार फिर खूनी संघर्ष हुआ है। इस दौरान एक दारोगा समेत तीन लोगों को गोली लगी है। घायलों में दारोगा का बेटा और भतीजा भी शामिल है।

firing shot shooting fired bihar news bihar police

Bihar Crime : पटना में सहरसा के सब इंस्पेक्टर, बेटे और भतीजे को मारी गोली

जमीनी विवाद के दौरान जमकर गोलीबारी हुई है। विवाद को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत चल रही थी। इसी बीच अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में बिहार पुलिस के सब इंस्पेक्टर, उनके बेटे और भतीजे को गोली लगी है। तीनों अस्पताल में भर्ती हैं। पटना से सटे धनरूआ इलाके में आपसी विवाद में रविवार को दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। गोलीबारी की इस घटना में दारोगा सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। जहां तीनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। गोली दारोगा और उनके बेटे के साथ-साथ भतीजे को लगी है। घायल दारोगा सहरसा जिला पुलिस में पदस्थापित है।

Patna News : पटना में पंचायत के दौरान 20 राउंड फायरिंग

पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र के सेवती गांव में आपसी विवाद को लेकर करीब 20 राउंड फायरिंग की गयी है। इस दौरान दारोगा मनोज सिंह, उनके बेटे सावन कुमार और भतीजा रोहित कुमार को गोली लगी है। दारोगा मनोज कुमार के बेटे को तीन गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, जख्मी मनोज सिंह सहरसा जिला पुलिस (Saharsa News) में सब इंस्पेक्टर हैं। वह मूल रूप से छपरा के नया गांव अंतर्गत बरियारपुर के रहने वाले हैं। धनरूआ थाना के सेवती गांव में इनका ससुराल है। पत्नी के हिस्से की जमीन को लेकर गांव में विवाद चल रहा था।

Bihar Police : ससुराल की जमीन का विवाद सुलझाने पहुंचे दारोगा को मारी गोली

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मसौढ़ी-2 कन्हैया सिंह ने बताया कि धनरुआ थानान्तर्गत ग्राम- सेवती में जमीन विवाद को लेकर हो रहे एक पंचायती के समय 10-12 की संख्या में आये अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई है। घटना में 03 लोगों के जख्मी होने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on