Sharda Sinha on Ventilator : छठ पूजा में जिनके गीत गूंज रहे, वह शारदा सिन्हा वेंटिलेटर पर मौत से जूझ रहीं

रिपब्लिकन न्यूज़, नई दिल्ली/पटना

by Shishir
0 comments

Sharda Sinha on Ventilator की खबर से बिहार को गहरा सदमा लगा है। छठ पूजा में उनके गीत गूंज रहे हैं और हर तरफ लोग उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। लेकिन, स्थिति लगातार खराब हो रही है। रिपब्लिकन न्यूज़ उनकी सकुशल वापसी की कामना करता है।

sharda sinha news bihar news hindi update
दिल्ली एम्स में भर्ती होने के समय की यही अंतिम तस्वीर परिवार की ओर से जारी की गई थी, जो बाएं लगी है।

Bihar News : छठ पूजा शुरू होने के पहले शारदा सिन्हा की खबर

बिहार में लोक आस्था का चार दिवसीय छठ (Chhath Puja 2024) महापर्व मंगलवार को नहाय-खाय से शुरू हो रहा है। छठ पर दशकों से बिहार समेत पूरी दुनिया के हिंदीभाषी लोग शारदा सिन्हा के गाये गाने सुनते हैं। लेकिन, इस बार नहाय-खाय से एक दिन पहले सोमवार की शाम दिल्ली एम्स से आई बुरी खबर ने बिहार को हिला दिया है। कैंसर से जूझ रहीं शारदा सिन्हा को लाइफ सपोर्ट के लिए वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है।

वह कई दिनों से एम्स में भर्ती हैं। इससे पहले, 13 सितंबर को उनका पटना में इलाज चल रहा था, लेकिन फिर वह इसी सिलसिल में दिल्ली गईं और इधर अक्टूबर में उनके पति का देहांत हो गया। पति के देहांत के बाद से शारदा सिन्हा पूरी तरह टूट गईं। उन्होंने छह-सात साल पुराने कैंसर की जानकारी भी सार्वजनिक की और दो दिन पहले अस्पताल से ही छठ पर इस साल का अपना एल्बम भी जारी किया था।

Sharda Sinha News : एम्स दिल्ली में भर्ती, परिवार भी चिंतित

पिछले महीने पटना के एक निजी अस्पताल में उनकी शल्यक्रिया जैसी चिकित्सकीय प्रक्रिया हुई थी, तो सबसे पहले रिपब्लिकन न्यूज़ ने शारदा सिन्हा (Sharda Sinha News) की यह खबर सामने लायी थी। इसके बाद जब वह दिल्ली में इलाज के लिए गईं, तभी पटना में पति ब्रज किशोर सिन्हा का निधन हो गया। इसके कुछ ही दिन बाद 27 अक्टूबर को सामने आया कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा (multiple myeloma) है। यह एक ऐसा कैंसर (Cancer) है, जो ठीक नहीं हो सकता। सही समय पर इलाज होता रहे तो लंबा जीवन जिया जा सकता है। लेकिन, अब आस टूटती हुई नजर आ रही है।परिवार भी घबराया हुआ है। बेटे अंशुमान सिन्हा ने स्वीकार किया कि इस बार बहुत ज्यादा खराब स्थिति है और शारदा सिन्हा वेंटिलेटर पर हैं। छठ गीतों में शारदा सिन्हा का कोई विकल्प कभी या अभी कोई नहीं था या है। शारदा सिन्हा ने सलमान खान की पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ समेत कई हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं।

यह भी पढ़ें

एक महिला और 17 पुरुष… एक कमरे में पूरा गैंग… कर्नाटक तक खेल

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on