Bihar News में खबर Bihar के जानलेवा Weather से जुड़ी हुई। भीषण गर्मी और हीट वेव से एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। मृतक मोतिहारी जिले के रहने वाले थे।
थोड़ी लापरवाही बन रही मौत की वजह
मौसम अब मौत बनकर सिर पर मंडरा रही है। भीषण गर्मी से मौत की खबर डराने वाली है। हीट वेव ने एक होमगार्ड जवान की जान ले ली है। मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही राज्य में हीट वेव के लिए अलर्ट जारी कर रखा है। आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपकी जिंदगी के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। होमगार्ड जवान के मौत की खबर रोहतास से सामने आई है।
Election 2024 के लिए Motihari से आए थे Sasaram
सासाराम नगर थाना इलाके में होमगार्ड जवान मोहम्मद समीउल्लाह की मौत हो गई है। सोमवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें सासाराम सदर अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान होमगार्ड जवान की मौत हो गई। सासाराम नगर थाना एएसआई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि होमगार्ड जवान समीउल्लाह की मौत लू लगने के कारण हुई है। वे मूल रूप से मोतिहारी जिले के ठाका थाना अंतर्गत गौडरी के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
हीट वेव व हॉट नाईट का जारी किया गया है अलर्ट
भीषण गर्मी को लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के कई जिलों को अलर्ट पर रखा है। हीट वेव और हॉट नाईट से प्रभावित जिलों की जानकारी भी मौसम विज्ञान विभाग ने दी है। मधुबनी, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर और नालन्दा जिलों में हीट वेव चलने की आशंका जताई गई है। जबकि पटना, दरभंगा, रोहतास और नालन्दा जिले में हॉट नाईट रहने की आशंका है। मौसम की इस परिस्थिति को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।