Bihar News : पति, पत्नी और बेटी को भून डाला, पटना में मां और बेटी की मौत, पति गंभीर

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
1 comment

Bihar News : राजधानी में एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी गई है। पति पत्नी और बेटी को अपराधियों ने गोली मारी है। इनमें से महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई है।

Bihar Crime : पटना में मां, बेटी और पति को भून डाला

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर उठते सवालों के बीच एक बार फिर पटना में बड़ी आपराधिक वारदात हुई है। पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों को गोलियों से भून दिया गया है। पति, पत्नी और बेटी को अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारी है। घायल महिला और उसकी बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे तीन गोली लगी है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल हमलावरों का कुछ पता नहीं चला है। वारदात के पीछे की वजह भी सामने नहीं आई है।

Patna News : हमलावरों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी

बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आलमगंज थाना क्षेत्र के आरफाबाद कॉलोनी स्थित नहर के समीप उस समय सनसनी फैल गई जब तीन लोगों को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। इस हमले में एक महिला और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति की पहचान धनंजय मेहता के रूप में हुई है, जिसे आनन-फानन में एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत महिला पेशे से नर्स बताई जा रही है।

Bihar Crime News : महिला महालक्ष्मी और बेटी सिंहाली ने तोड़ा दम

पुलिस ने घटनास्थल से एक चाकू, एक काठी और चार खोखा बरामद किया है। आलमगंज थाना पुलिस और सिटी एसपी अखिलेश झा मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर रहे हैं। नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के टीओपी प्रभारी अमित दास ने बताया कि आलमगंज थाना क्षेत्र के न्यू अरफ़ाबाद कॉलोनी में गोलीबारी की घटना के बाद घायल अवस्था में मां महालक्ष्मी, पति धनंजय मेहता एवं बेटी सिंहाली कुमारी को इलाज के लिए एनएमसीएच लाया गया था। जहां बेटी सिंहली कुमारी एवं महालक्ष्मी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि पति धनंजय मेहता को तीन गोली लगी है।

You may also like

1 comment

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on