Bihar News : डीजीपी और मुख्य सचिव तलब, सीएम नीतीश ने बुलाया, विधानसभा पहुंचे DGP-CS

रिपब्लिकन न्यूज, पटना

by Jyoti
0 comments

Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध के बीच बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी और मुख्य सचिव को तलब किया है।

DGP Vinay Kumar : डीजीपी और मुख्य सचिव पहुंचे विधानसभा

बिहार में बढ़ते अपराध पर विधानसभा में हुए बवाल के बीच हंगामा मच गया है। पुलिस मुख्यालय ने पुलिस पर हमला करने वालों को माकूल जवाब देने की खुली छूट दी है। इसी बीच बिहार विधानसभा से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के हंगामा के बाद सदन से निकल गए। इसके बाद बिहार के डीजीपी विनय कुमार और मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा विधानसभा पहुंचे हैं।

Nitish Kumar : विपक्ष का हंगामा, सदन से उठकर गए नीतीश ने अफसरों को बुलाया

सूत्रों के अनुसार, विपक्ष के हंगामे के बाद सीएम नीतीश कुमार नाराज हो गए। वह सदन से उठकर चले गए। इसके ठीक बाद डीजीपी विनय कुमार और मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा को तलब किया गया। दोनों अधिकारी फिलहाल विधानसभा में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार डीजीपी और मुख्य सचिव से बिहार के अपराध पर मीटिंग कर रहे हैं। संभव है कि नीतीश कुमार दोनों अधिकारियों से बात करने के बाद विपक्ष को जवाब देंगे।

Bihar Police : पुलिस पर हमले हुए हो दिखाया जाएगा नर्क का रास्ता

इससे पहले सोमवार को एडीजी हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपराधियों को साफ संदेश दिया। होली के दौरान बिहार पुलिस पर हुए हमलों पर जवाब देते हुए एडीजी हेडक्वार्टर ने सख्त लहजों में अपराधियों को चेताया है। पुलिस को इस बात की छूट दी गई है कि अगर उन पर हथियार ताने गए या गोली चलाने की कोशिश की गई तो क्रॉस फायरिंग करने के लिए सोचने की जरूरत नहीं है। एडीजी हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन ने कहा कि होली के दौरान अररिया, मुंगेर, पटना, समस्तीपुर और जहानाबाद समेत अन्य जगहों पर पुलिस पर हमले के कुल 10 मामले सामने आए। इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम डायल 112 में कार्यरत पुलिसकर्मी घटना की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचते हैं। उन्हें घटना की व्यापकता का अंदाजा नहीं होता है। ऐसे में कई बार बड़ी घटनाएं हो जाती हैं। मुंगेर में एएसआई संतोष कुमार सिंह की हत्या इसी कारण हुई। वहीं अररिया में ASI की मौत पर एडीजी ने कहा कि उनकी मौत गिरने से हुई थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस पर हुए हमले में अपराधियों का जो हश्र होगा, उसे पूरा बिहार देखेगा। उन्होंने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को संयमित रहना है, लेकिन अगर कोई अपराधी पुलिस पर हथियार तानता है तो उसे गोली का जवाब गोली से ही दिया जाएगा। अगर पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश हुई तो अपराधियों को क्रॉस फायरिंग झेलनी होगी। एडीजी ने डायल 112 में पुलिस बल बढ़ाने की बात कही है।

You may also like

Leave a Comment

Editors' Picks

Latest Posts

© All Rights Reserved.

Follow us on